इसी महीने भारत में आ रहा Vivo का अट्रैक्टिव डिजाइन वाला बवाल स्मार्टफोन! मिलेगा लक्जरी कैमरा…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। टेक कंपनियों ने भारतीय मार्केट में धमाल मचाया हुआ है। टेक कंपनियां अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक के बाद एक दमदार फीचर्स वाले हैंडसेट लेकर आ रही है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo T3x 5G और iQoo Z9x 5G स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों स्मार्टफोन को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणन लिस्ट में देखा गया था। ये स्मार्टफोन क्रमशः Vivo T3 और iQoo Z9 सीरीज के उप-मॉडल हैं। iQoo Z9x को कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे पता चला था कि यह स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस हो सकता है। दूसरी तरफ, Vivo T3x को इस महीने के अंत में लॉन्च किए जाने की अफवाह है।

91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। Vivo T3x को मॉडल नंबर V2238 के साथ और iQoo Z9x का मॉडल नंबर I2219 देखा गया था।

iQoo Z9x को कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्क पर भी स्पॉट किया गया था, जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। कहा जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट के साथ पुष्टि किया गया है। हैंडसेट में 4GB रैम दिया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है।

हालांकि, Vivo T3x के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे भारत में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 12,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है।

iQoo Z9 Turbo: संभावित फीचर्स 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iQoo Z9 Turbo में 1.5K OLED डिस्प्ले हो दिया जा सकता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 SoC से भी लैस हो सकता है। हैंडसेट में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी हो सकती है। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे iQoo Z9x के साथ पेश किया जा सकता है।

Vivo T2x 5G में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस पर काम करता है। T2x 5G में 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App