नई दिल्ली: Scam By OLX App: आजकल के समय में कई ऐसे फ्रॉड की खबरें आ रही जिसके बारे में सुनकर आप चौंका जाएंगे। अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं तो इसके साथ आपको कई चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि एक गलती की वजह से आपको कई बार भारी नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने पैसों को सेफ रख सकते हैं। क्योंकि कई बार UPI PIN Enter करते ही आपके अकाउंट से पैसे खाली हो जाते हैं। इसके बाद सिर्फ आपको अफसोस ही करना पड़ता है।
SMS से फ्रॉड
SMS की मदद से भी कई लोग फ्रॉड का शिकार हो रहे है। दरअसल, यूजर्स के फोन नंबर पर एक मैसेज भेजा जाता है, जिसमें आपको स्केमर्स लिंक भेजते है और आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो यह सीधे UPI App में पहुंच जाएंगे। यहां पर आपके बैंक की डिटेल्स होती है और जैसे ही UPI पिन डालेंगे वैसे ही आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकल जाते है।
OLX से फ्रॉड
OLX का कई लोग इस्तेमाल करते हैं। खासकर कोई भी पुराना प्रोडक्ट बेचने के लिए इसका यूज किया जाता है। लेकिन अब स्कैमर्स इससे फ्रॉड कर स्कैम कर लेते हैं। यहां पर विज्ञापन पोस्ट करते ही आपको कई स्कैमर्स कॉल करते हैं और बिकने वाले प्रोडक्ट को खरीदने के बारे में बोलते हैं। इसके बाद आपको लिंक भेजकर पेमेंट करने का दावा करते हैं। जैसे ही आप UPI PIN Enter करेंगे तो आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ जाएंगे।
ऐसे स्कैम से बचने के लिए क्या करें
– सबसे पहले आपको पिन नहीं डालना है।
– दूसरी बात किसी भी अंजान व्यक्ति के मैसेज को ओपन करने से बचना चाहिए।
– इसमें मौजूद लिंक से आपको भारी नुकसान हो सकता है।
– दूसरी चीज आपको भूलकर भी किसी के साथ अपनी बैंक डिटेल की जानकारी को शेयर नहीं करना है।
– इस तरह की जानकारियों को गोपनीय रखना चाहिए। वरना आपको फोन पर फंसाकर कोई भी स्कैम कर सकता है।