नई दिल्ली: Top Flight Tracker Apps: उत्तर भारत में सर्दी की मार और कोहरे का सितम…ठंड की वजह से कई फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही है। तो वहीं, कई फ्लाइट कैंसिल भी हो रही है। ऐसे में अगर आप इस ठंड में हवाई जहाज के सफर पर जा रहे हैं तो फ्लाइट के डिले होने या कैंसिल होने के बाद आपको परेशान होना पड़ता है। लेकिन अगर आपको समय-समय पर अपडेट मिलती रहे तो इससे आपको काफी मदद मिलेगी।
इस वजह से आज हम आपको कुछ फ्लाइट ट्रैकर ऐप्स (Flight Tracker Apps) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपको फ्लाइट से जुड़ी हर एक जानकारी समय समय पर मिलती रहेगी।
Flightradar 24 App
इस ऐप को आप आसानी से iPhone या iPad में फ्री इंस्टॉल कर सकते हैं। यह आपको वर्ल्ड वाइड फ्लाइट की डिटेल्स प्रदान करती हैं। इस ऐप में आपको एयरपोर्ट की जानकारी, फ्लाइट डिटेल्स, हिस्ट्री डाटा, फ्लाइट फिल्टर जैसे आदि जानकारी आराम से मिल जाती हैं।
FlightStatsApp
इस ऐप को आप आइफोन और एंड्रॉयड दोनों में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वेब में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप रियल टाइम फ्लाइट की स्थिति और एयरपोर्ट को आराम से ट्रैक किया जा सकता हैं। आप इसकी मदद से आसानी से फ्लाइट नंबर, एयरपोर्ट रूट के बारे में भी चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप दुनिया के किसी फ्लाइट को ट्रैक कर सकते हैं।
FlightAware App
इस ऐप को आप वेब, आईओएस और एंड्रॉयड हर फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको फ्लाइट का रियल टाइम और एयरपोर्ट की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता हैं। यहां आप फ्लाइट नंबर और एयरपोर्ट रूट से दुनिया के किसी भी फ्लाइट की जानकारी ले सकते हैं। यहां आपको फ्लाइट के आने की टाइमिंग के साथ ही डिले इंडेक्स, मौसम जैसी जरूरी जानकारियां भी मिलती है।
Plane Live App
ये एक फ्री ऐप है, जिसे यूज करने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है। इसे आप एप्पल और एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल कर इस्तेमाल कर हैं। दुनिया के किसी भी फ्लाइट की जानकारी ले सकते हैं। यहां आपको फ्लाइट की सभी जानकारियां मिल जायेगी। अगर फ्लाइट की टाइमिंग चेंज होती है तो उसकी नोटिफिकेशन भी आती है।इसके अलावा अगर किसी फ्लाइट में आपकी फैमिली या दोस्त ट्रैवल कर रहे हैं तो आप उनकी फ्लाइट को भी ट्रैक कर सकते हैं।
अगर आप ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप फ्लाइट ट्रैकर के वेबपेज पर जाकर स्निपेट के नीटे सोर्स पर क्लिक करके ज्यादा जानकारी को हासिल कर सकते हैं।