नई दिल्ली: Top 5 Smartphone: क्या आप नया मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन आपको यह लगता है कि अच्छा फोन खरीदना खरीदने के लिए आपको पैसे भी ज्यादा अच्छे खर्च करने पड़ेंगे। तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है, अगर आप एक बजट फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको 10 हजार से कम में कई ऐसे फोन्स के बारे में बताने जा रहे है जो बेहतर फीचर्स के साथ आते हैं। जो अपने सेगमेंट में काफी फेमस भी हैं। आइए, आज हम आपको यहां 5 ऐसे ही फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें आप आराम से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
Vivo Y15s
इस डिवाइस में आपको 6.51 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जो 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। प्रोसेसर के लिए इसमें मीडियाटेक हेलियो पी35 का प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। पावर के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो एंड्रॉइड 11 के आधार पर काम करता है। इसे 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme narzo 50A Prime
Realme के इस मोबाइल में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2408×1080 का है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिलता है। वहीं आपको इसमें 4 जीबी की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। वहीं इसमें 5000 एमएएच की बैटरी साथ मिल रही है। इसकी कीमत 10,000 रूपये से कम की है।
Redmi 10A
रेडमी के इस हैंडसेट में 6.53 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 का दिया है। प्रोसेसर के लिए इसमें मीडियाटेक हेलियो G25 चिपसेट दिया गया है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट दिए गए है। फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड पर काम करता है। इसे देश का स्मार्टफोन कहा गया है। कीमत की बात करें तो 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। वहीं, इसके 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।