108 MP कैमरे वाले इन फोन्स की लिस्ट, 15 हजार रुपये से कम की होगी कीमत, देखें यहां लिस्ट

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Smartphone Under 15k: पहले के समय में स्मार्टफोन का यूज पहले कॉलिंग के लिए किया जाता था। लेकिन, आज के समय में कॉलिंग के अलावा ऑनलाइन पेमेंट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। वहीं स्मार्टफोन सैमसंग, ऐपल, गूगल, रियलमी, वीवो, शाओमी जैसी तमाम कंपनियां अपने फोन्स में हाई मेगापिक्सल कैमरा को उपलब्ध करा रही हैं।

अगर आप भी बजट सेगमेंट में कोई ऐसा फोन लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए 15 हजार रुपये के बजट में आने वाले कुछ फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको 108 मेगापिक्सल का कैमरा साथ दिया जा रहा है। चलिए, इस लिस्ट के बारे में बताएं

Infinix Note 30 5G

Infinix के इस फोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। जिसके 256GB स्टोरेज के 108 मेगापिक्सल कैमरा को आप आराम से खरीद सकते है। सेल्फी और वीडियो कॉलि के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जो 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। जिसे खरीदने के लिए आपको 14,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Motorola Moto G60

Motorola G60 स्मार्टफोन को करीब डेढ़ लाख लोगों ने पसंद किया है। इसके 128GB स्टोरेज को आप 14,999 रुपए में खरीद सकते है। इसमें आपको Snapdragon 732G का प्रोसेसर मिलता है। जो 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले दीके साथ 6000mAh बैटरी साथ दी गई हैं।

Realme 9 4G

इस फोन को 2022 में लॉन्च किया गया था। जिसमें यूजर्स को 6.4 इंच की डिस्प्ले साथ दी गई है। इसमें आपको 128GB की स्टोरेज साथ मिलती है। इसके रियर साइड में आपको ट्रिपल कैमरा दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी साथ मिलती है। जिसे आप फ्लिपकार्ट से 22,999 में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 11S

Xiaomi के इस हैंडसेट को आप अमेजन से 14,799 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 6.43 इंच की डिस्प्ले मिलती है। जो Mediatek Helio G96 प्रोसेसर के साथ है। ये फोन 128GB की स्टोरेज के साथ आता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है। जिसके रियर में क्वॉड कैमरा का सेटअप दिया गया है, इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App