वॉशिंग मशीन का वो सीक्रेट बटन, जिससे आप छोटे-मोटे कीड़े का बजा सकते हैं बैंड! शायद ही आप जानते होंगे

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आज के जमाने में हर घर में वॉशिंग मशीन देखने को मिल ही जाती है। आज के समय में अब कोई भी हाथ से कपड़ा धोना पसंद नहीं करता है। वॉशिंग मशीन में कपड़े आसानी से साफ हो जाते हैं। ये मशीनें न सिर्फ हमारा समय बचाती हैं, बल्कि कपड़े धोने का काम भी आसान कर देती हैं।

हाथ से कपडे साफ़ करने में बहुत ही ज्यादा समय लगता है। मशीन की वजह से आपका समय भी बच जाता है। आप मशीन में कपड़े साफ़ करने के दौरान एक साथ कई काम कर सकते हैं। अब तो फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन ज्यादातर लोग खरीदने लगे हैं, क्योंकि इनमें एक बार कपड़ा डालकर आप फ्री हो जाते हैं।

आपको बार – बार पानी डालने की जरुरत नहीं पड़ती है। अब सोचिए, पहले के ज़माने में घंटों साबुन से कपड़े घिसने पड़ते थे, मगर अब तो पूरी तरह से ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आ गई हैं। ये कपड़े धोने के साथ-साथ सुखा भी देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इसी वॉशिंग मशीन में एक सीक्रेट बटन भी होता है, जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी हो?

वॉशिंग मशीन को साफ रखने वाला सीक्रेट बटन

जी हां, ब्रिटिश वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंग मशीन में एक ऐसा खास बटन होता है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी मशीन को आसानी से साफ रख सकते हैं। दरअसल, हर वॉशिंग मशीन में एक डिब्बा (ड्रॉवर) होता है, जहां आप कपड़े धोने का पाउडर डालते हैं। ये पाउडर पानी में घुलकर कपड़ों को साफ करता है।

समस्या ये है कि वक्त के साथ-साथ इसी डिब्बे में पाउडर जमने लगता है। इससे न सिर्फ गंदगी जमती है, बल्कि नमी की वजह से कभी-कभी छोटे-मोटे कीड़े भी पड़ सकते हैं।

यही वो जगह है जहां हमारा सीक्रेट बटन काम आता है। इस बटन को दबाने से पाउडर वाला डिब्बा बाहर निकल आता है। फिर आप इसे आसानी से नल के नीचे धोकर साफ कर सकते हैं।

दरअसल, इस सीक्रेट बटन के बारे में एक महिला ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में उस महिला ने फेसबुक पेज “क्लीनिंग टिप्स एंड ट्रिक्स” पर अपनी वॉशिंग मशीन के ड्रॉवर की पहले और बाद की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि ये डिब्बा बाहर भी निकल सकता है, लेकिन जब पता चला, तो वो इसे गर्म पानी में डालकर अच्छे से धोती थीं, जिससे ये पूरी तरह से साफ हो जाता था। उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए और इस बटन के बारे में जानकर हैरानी जताई।

आप भी ढूंढिए अपनी मशीन का सीक्रेट बटन

अब बारी आपकी है, जरा गौर से देखें अपनी वॉशिंग मशीन के डिस्पेंसर (डिटर्जेंट पाउडर डालने का डिब्बा) को हो सकता है कि उसमें भी कोई ऐसा बटन हो, जिसे दबाने से वो बाहर निकल आए।

हर मशीन का डिज़ाइन अलग हो सकता है, इसलिए हो सकता है कि ये बटन आपकी मशीन में थोड़ी अलग जगह पर हो। लेकिन थोड़ी देर गौर से देखने पर आपको जरूर मिल जाएगा।

इस सीक्रेट बटन को ढूंढकर और इसका इस्तेमाल करके आप अपनी वॉशिंग मशीन को आसानी से साफ रख सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी मशीन की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आपके कपड़े भी ज्यादा साफ धुलेंगे. तो देर किस बात की, जल्दी से अपनी वॉशिंग मशीन का सीक्रेट बटन खोजिए!

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App