नई दिल्ली: Samsung S23 FE Launched Date : इस साल के आखिर में सैमसंग अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग में लगा हुआ है। जिसका यूजर्स बड़ी तेजी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy S23 FE है। जिसे हाल ही में एक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां इस हैंडसेट के डिजाइन और कलर के बारे में जानकारी निकलकर सामने आई है।
यदि आप सैमसंग लवर है तो आपको जान लेना चाहिए कि इसके लॉन्च होने से पहले ही फ्लिप्कार्ट ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। इस Samsung फोन को चार कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा और इसमें मिलने तगड़े फीचर्स दिए जायेंगे। अगर आप इसके बारे में जानकारी हासिल करना चाहते है तो चलिए आपको इसकी लीक हुई जानकारी को विस्तार से बताते है।
Samsung Galaxy S23 FE की संभावित डिटेल
MSPowerUser की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अपकमिंग स्मार्टफोन का डिज़ाइन Samsung Galaxy S23 जैसा होने की उम्मीद है। लीक हुई फोटो से ये भी बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को चार अलग रंगों में पेश किया जा सकता है – बैंगनी, ग्रेफाइट, सफेद और पुदीना हरा। हालांकि कंपनी ने अभी इसके कलर के आधिकारिक नामों की अनाउंसमेंट नहीं की है।
Samsung Galaxy S23 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस मोबाइल में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.4-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले साथ मिलता है। जो 12MP के फ्रंट कैमरे में आता है और इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगा पिक्सल है। प्रोसेसर के लिए इसमें Exynos चिप या स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट साथ मिलते है पहला 6GB/128GB और दूसरा 8GB/256GB वेरिएंट शामिल हो सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर ट्रिपल कैमरा का सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP मेन कैमरा साथ होगा।
वहीं पावर के लिए इस डिवाइस में 25W की फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की दमदार भी साथ बैटरी मिल सकती है।