मार्केट में बवाल मचाने आ रहा iphone जैसे लक्जरी फीचर्स वाला Redmi का धाकड़ फोन! देखें चार्मिंग लुक

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। यदि आप रेडमी के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि इस समय कंपनी Redmi K80 सीरीज (Redmi K80 Series Launch Date) पर काम कर रही है। कथित मॉडलों के बारे में कुछ अहम जानकारियां भी सामने आ रही है। एक हालिया लीक से डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी को लेकर कुछ खुलासे किये गए हैं। ऐसी अफवाह है कि Redmi K80 स्मार्टफोन पिछले हैंडसेट के अपग्रेड के साथ आ सकता है।

Redmi K80: संभावित फीचर्स 

टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु ने एक वीबो पोस्ट में शेयर किया गया है कि Redmi K80 मॉडल में पावर बैकअप के लिए 5,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इसी टिपस्टर द्वारा पहले भी खुलासे किये गए थे कि Redmi K80 सीरीज के तहत Redmi K80 और Redmi K80 Pro मॉडल को सामिल किया जायेगा।

गौरतलब है कि पिछले Redmi K70 और Redmi K70 Pro हैंडसेट 5,000mAh बैटरी के साथ आते हैं। इसलिए, कथित K80 सीरीज में भी 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

टिपस्टर के मुताबिक, रेडमी K80 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिप के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि, रेडमी K80 प्रो को अभी तक स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ आने की संभावना है। आपको बताते चले कि Redmi K70 और K70 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिप का इस्तेमाल किया गया है।

Redmi K80 मॉडल में 2K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले शामिल किये जा सकते हैं। बेस और प्रो Redmi K70 हैंडसेट 6.67-इंच 2K OLED स्क्रीन के साथ आते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आएंगे। कथित मॉडलों का डिज़ाइन अभी तक ऑनलाइन सामने नहीं आया है।Redmi K70 लाइनअप को Redmi K70E मॉडल के साथ भी लॉन्च किया गया है।

कथित तौर पर Redmi K80 सीरीज को इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, Redmi K80 सीरीज को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App