14 फरवरी को भारतीय लड़कियों को दीवाना बनाने आ रहा Redmi का सस्ता और धाकड़ फोन

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) अपने भारतीय ग्राहकों को खुश करते हुए एक नया फोन Redmi A3 को 14 फरवरी को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए एक नया लैंडिंग पेज बनाया है, और लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी शेयर कर दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6GB वर्चुअल रैम सपोर्ट, 6GB रैम और 5,000mAH की बैटरी होने के साथ आने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया जायेगा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

Redmi A3: संभावित फीचर्स 

Redmi A3 लैंडिंग पेज के अनुसार, हैंडसेट को हरे कलर के साथ पेश किया जायेगा। यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी देखा जा सकता है। कंपनी ने यह भी बताया कि Redmi A3 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

डिस्प्ले के बारे में अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त, हैंडसेट में 6GB रैम और 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, हैंडसेट के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई है।

लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक प्रोसेसर शामिल किया जायेगा। लिस्टिंग में 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट दिया जा सकता है। फोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जायेगा। बैटरी यूनिट 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

एक अलग रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Redmi A3 में 6.71-इंच का डिस्प्ले दिया जायेगा। 32GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट की भी जानकारी दी गई थी। इसके अलावा, स्मार्टफोन काले, नीले और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हो सकता है। इसके एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर चलने की संभावना है।

रेडमी के फोन को ग्राहकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। रेडमी के फोन सस्ते होने के साथ ही काफी दमदार फीचर्स के साथ भी आते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App