नई दिल्ली: New Realme GT Neo 5 Smartphone : स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने जैसे ही साल की शुरुआत हुई अपने अपकमिंग डिवाइस के बारे में लीक्स शेयर करना शुरू कर दिया। जनवरी महीने में कई बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स को पेश कर रही है, इसमें से एक है Realme। रियलमी अब 240W के चार्जर के साथ अपना नया डिवाइस लॉन्च कर रही है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई दमदार और आकर्षक फीचर्स दिए गए है। तो आइए जानते है इसके खास प्रोसेसर, फीचर्स और कीमतों के बारे में…
क्या है Realme GT Neo 5 के फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मोबाइल सीरीज के साथ एक 150W का चार्जिंग वर्जन भी लॉन्च होगा। ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। ऐसी चर्चा है कि इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट भी साथ होगा। साथ ही इसमें 4,600mAh की बैटरी भी उपलब्ध मिलेगी।
फोटोग्राफी के मामले में Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन Sony IMX890 के सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा उपलब्ध कराएगा।,जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस में एक वर्टिकल LED स्ट्रिप्स दी गई है। फिलहाल फोन के प्राइमरी कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा इसमें अन्य दो कैमरे- एक 8 mp का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस, दूसरा 2 Mp का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16 mp का कैमरा दिया गया है।
आपको बता दें कि इस न्यू Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन में मिलने वाली 240W का फास्ट चार्जर डिवाइस को केवल 10 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलता है।
Realme GT Neo 5 की कीमत
भारत में इसकी शुरुआती कीमत 38,000 रूपये से है, जो इसी महीने में लॉन्च हो सकता हैं। हालांकि अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी हैं।