नई दिल्ली, OPPO Reno 8T 5G Today Launch: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (OPPO) आज यानी 3 फरवरी को भारतीय मार्केट में अपनी लोकप्रिय Reno सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OPPO रेंट 8टी 5जी को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठा है। कंपनी पहले ही इसकी पुष्टि कर चुकी है। OPPO Reno 8T 5G स्मार्टफोन को आज 12 बजे लॉन्च किया जायेगा। फोन के साथ, कंपनी OPPO Enco Air 3 – ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) लॉन्च करने की भी उम्मीद है। तो आइए OPPO Reno 8T 5G स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
OPPO Reno 8T 5G के फीचर्स
ओप्पो के इस नए डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा स्मार्टफोन को 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह कलरओएस 13.0 पर चलेगा।
OPPO Reno 8T 5G 3D कर्व्ड स्क्रीन
OPPO Reno 8T 5G एक 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ आ सकता है, जो 120Hz की ताज़ा दर प्रदान करेगा।
ओप्पो रेनो 8टी 5जी कैमरा
ओप्पो कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा होगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जायेगा।
OPPO Reno 8T 5G बैटरी और चार्जिंग
OPPO Reno 8T 5G स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने कहा है कि 9 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए 15 मिनट की चार्जिंग बहुत है। ओप्पो के मुताबिक इस डिवाइस में दी जा रही बैटरी की लाइफ चार साल की होगी।
OPPO Reno8 T 5G लॉन्च की तारीख, उपलब्धता
OPPO Reno8 T 5G भारत में 3 फरवरी को रिलीज होगा। हालांकि, यह डिवाइस 7 फरवरी, 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की कीमत करीब 30,000 रुपये होने की उम्मीद है।
हालांकि, स्मार्टफोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी अब से कुछ ही देर बाद आप सभी के सामने होगी। लेकिन, इसके संभावित फीचर्स को देखकर कहा जा सकता है कि ओप्पो का ये स्मार्टफोन वीवो, सैमसंग, रेडमी और रियलमी के लिए मुसीबत बन सकता है। क्योंकि, लॉन्चिंग से पहले ही ये स्मार्टफोन अभी से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
OPPO के इस फोन में दावा किया जा रहा है कि इससे आप DSLR कैमरे जैसी फोटो भी खींच सकेंगे। यह एक ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो लुक में काफी शानदार भी होगा। लेकिन इस फोन में पोर्ट्रेट मोड चार चांद लगाता है। आपको इस डिवाइस में 108 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। जिससे आप Instagram पर reels भी बना सकते हैं।