महंगे फोन्स को धोबी पछाड़ देने आ आया Oppo का धाकड़ 5G स्मार्टफोन! मिलेंगे रॉयल फीचर्स

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपने ग्राहकों को बनाये रखने के लिए आये दिन नए – नए फीचर्स वाले स्मार्टफोन लेकर आती रहती है। ओप्पो के स्मार्टफोन को मार्केट में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। आपको मार्केट में ओप्पो के एक से बढ़कर एक हैंडसेट देखने को मिल जायेंगे।

यदि आप ओप्पो के ग्राहक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ओप्पो A3 प्रो 5G को बहुत जल्द ही पेश किया जा सकता है। कंपनी की तरफ से किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले, फोन के कुछ डिटेल्स सामने आ गए हैं। कथित तौर पर ओप्पो का ये नया फोन ओप्पो ए2 प्रो 5जी की जगह ले सकता है, जिसे सितंबर 2023 में चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि हम ओप्पो ए3 प्रो 5जी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Oppo A3 Pro 5G: संभावित फीचर्स 

Giznext की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो A3 प्रो 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो ए3 प्रो 5जी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे स्लॉट है।

इसका आकार 162.7 मिमी x 74.5 मिमी x 7.8 मिमी और 6.7 इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। ओप्पो A2 प्रो 5G का आकार 162.7 मिमी x 74.3 मिमी x 7.9 मिमी है। इस फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी + 120 हर्ट्ज AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

ओप्पो A2 प्रो 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन को कब तक पेश किया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ब्रांड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App