Free Buds के साथ मिलने वाले OnePlus फोन की लाइव हुई फर्स्ट सेल, जानें प्राइस से लेकर इसकी खूबियां

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: OnePlus Nord CE 4: अगर आप एक वनप्लस यूजर्स हैं और इसी ब्रांड का फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी अपने न्यूली लॉन्च्ड फोन OnePlus Nord CE4 को फ्री बड्स के साथ खरीददारी के लिए ऑफर कर रही है।

अगर आप इसे खरीदने चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसकी आज पहली सेल हैं, जो 5500mAh की बैटरी साथ आती है। ऑफर्स में आपको और क्या कुछ मिलेगा आइए इसके बारे में जल्दी से जान लेते हैं।

OnePlus Nord CE 4 Price Offer & Availabilty

बात करें इसके कीमत की तो यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये दी गई है।

इस फोन की बिक्री आज यानी 4 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस नए फोन खरीदारी आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से कर सकते है। इतना ही नहीं इस फोन की खरीदारी करने पर कस्टमर्स को Nord Buds 2r फ्री में ऑफर किए जा रहे हैं।

OnePlus Nord CE 4 के क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स जानें

  • ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है।
  • इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट साथ 6.7-इंच की फुल-HD+ (1,080×2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • साथ ही यह ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी के लिहाज से देखा जाएं तो यह फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C जैसे फीचर सपोर्ट के साथ आता है।
  • ये फोन दो ब्यूटीफुल कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
  • पावर के लिए इस डिवाइस में 5500mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है। जो 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में साथ आती है। इस फोन को 15 मिनट चार्ज करने के बाद यह पूरे दिन आराम से चल सकता है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App