नई दिल्ली: Oneplus Nord 3 vs Moto Edge 40: क्या आप ग्राहक कोई फोन लेने की सोच रहे है लेकिन कन्फ्यूजन में पड़े हुए है कि कौन सा लें तो अब आप बिना किसी परेशानी के लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीद सकते है। जिसके बारे में हम बात कर रहे है Oneplus Nord 3 और Moto Edge 40। ये दोनों ही तगड़े प्रोसेसर वाले फोन है जिन्हें आप आराम से खरीद सकेंगे। तो चलिए हम आपको इन दोनों के बारे में विस्तार से बताते है दोनों हैंडसेट में से आपको जो पसंद आए आप वो खरीद सकते है।
Oneplus Nord 3 Smartphone Features
इसमें आपको 6.74 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। जो पिक्सल रेजोल्यूशन 2772×1240 में है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ है। प्रोसेसर के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 का प्रोसेसर दिया है। जो 16 जीबी LPDDR5X रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। ये फोन OxygenOS 13.1 पर काम करता है। इसमें आपको 4 साल की सुरक्षा वारंटी मिलती है। ये दो कलर वेरिएंट मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे ऑप्शन में उपलब्ध है।कैमरा के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 80W का SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट साथ मिलता है।
Moto Edge 40 Features Detail
इस डिवाइस में आपको 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट में उपलब्ध है। प्रोसेसर और स्टोरेज के लिए इसमें मीडियाटेक Dimensity 8020 का प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही इसमें 8GB की LPDDR4X रैम और 256GB का स्टोरेज प्राप्त मिलता है। इसमें भी 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में जान देने के लिए 4500mAh की बैटरी के साथ 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध मिलता है।
ये दोनों ही मिड रेंज वाले फोन है। लेकिन देखा जाएं तो दोनों ही दमदार फीचर्स से लैस हैं। वहीं आप अपने पसंद के मुताबिक दोनों में से कोई एक फोन को खरीद सकते है।