अगले हफ्ते Iphone का मार्केट डाउन करने आ रहा OnePlus का चार्मिंग लुक स्मार्टफोन, रॉयल कैमरा क्वालिटी…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। वनप्लस के स्मार्टफोन को मार्केट में काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। वनप्लस के स्मार्टफोन जबरदस्त कैमरा, तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ आते है। वनप्लस के हैंडसेट आईफोन को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर आप वनप्लस के ग्राहक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।

कंपनी बहुत जल्द वनप्लस ऐस 3वी (OnePlus Ace 3V) को पेश कर सकती है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे अगले हफ्ते पेश किया जायेगा। फोन को आधिकारिक तौर पर टीज़ किया गया है।

OnePlus Ace 3V: संभावित फीचर्स 

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आगामी मॉडल के डिस्प्ले का भी खुलासा कर दिया है। हैंडसेट के कई प्रमुख डिटेल्स की घोषणा की गई है। हालांकि, हमें फोन की सटीक लॉन्च डेट का पता नहीं है। पोस्ट में हैंडसेट के डिज़ाइन को भी टीज़ किया गया है।

वनप्लस ने पुष्टि की कि वनप्लस ऐस 3वी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC चिप का इस्तेमाल किया गया है। टीज़र से पता चलता है कि वनप्लस ऐस 3वी पिछले वनप्लस ऐस 2वी की तुलना में रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाहिने किनारे पर दिखाई देते हैं।

वनप्लस ने यह भी पुष्टि की है कि फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन अब चीन में खुले हैं और इच्छुक ग्राहक CNY 1 (लगभग 12 रुपये) में मॉडल को प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी ने वनप्लस ऐस 3वी को प्री-रिजर्व करने वालों के लिए मुफ्त उपहार लिस्ट किए हैं।

वनप्लस ऐस 3वी एआई स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और Android 14-आधारित OS के साथ आने की उम्मीद है। हैंडसेट ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। ऐसा कहा जा रहा है इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होगी।

यदि आप वनप्लस के ग्राहक हैं और खुद के लिए कोई बढ़िया सा फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। आप फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से अपने बजट के हिसाब से महंगे फोन को सस्ते दामों के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर बिना सेल के भी कोई ना कोई ऑफर चलता ही रहता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App