घड़ी पहनने का हैं शौक? खरीद लाएं Noise की शानदार स्मार्टवॉच, कीमत होगी इत्तू सी

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Noise ColorFit Smartwatch: अगर आप स्मार्टवॉच पहनने का शौक रखते हैं तो आपको Noise की एक शानदार वॉच खरीदने को मिल रही है। दरअसल, कंपनी ने अपनी नई Noise ColorFit Icon 3 Plus स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है।

इस नई वाली स्मार्टवॉच में आपको बड़ा HD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा और कई फिटनेस फीचर्स साथ मिल रहे है। इसके फीचर के हिसाब से इसकी कीमत भी बजट में है। अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए, आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Noise ColorFit Icon 3 Plus Price in India

Noise कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Icon 3 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। जो पिछले साल लॉन्च हुए ColorFit Icon 3 का ही नया वर्जन है। इसकी कीमत की बात करें तो इसका प्राइस ₹1,199 रखा गया है।

वहीं इस वॉच की खरीद पर आपको एक साल की वारंटी भी मिलती है। इतना ही नहीं ये स्मार्टवॉच कई रंगों में उपलब्ध मिलती है, जो मेटल और लाइफस्टाइल स्ट्रैप में शामिल मिलती हैं। इसे खरीदने के लिए आप Noise कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर विजिट कर परचेज कर सकते हैं।

Noise ColorFit Icon 3 Plus features

– इसमें आपको 1.2 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है।
– साथ ही, इसमें एक crown भी है जिसे घुमाया जा सकता है। – ये स्मार्टवॉच आपकी हार्ट रेटिंग, कदमों की गिनती और ऑक्सीजन लेवल को मापने में हेल्प करती है।
– आप घड़ी को अपने डिवाइस से कनेक्ट कर डिजाइन को भी बदल सकते हैं।

Noise ColorFit Icon 3 Plus Battery

– कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक आराम से चल सकती है।
–  इसके अलावा यह Bluetooth version 5.3 को सपोर्ट करती है।  इसे आप iOS 11.0 या उससे ऊपर वाले फोन के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
– इतना ही नहीं ये स्मार्टवॉच पानी सह सकती है और इसे आप रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App