Khesari Lal Yadav – Aamrapali Dubey SONG: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहलाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तबाही मचाना शुरू कर देते हैं। वैसे तो खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी को आज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लेकिन, इस समय निरहुआ की हीरोइन आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) संग खेसारी लाल ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, आश्चर्य की बात यह है कि इस जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक्ट्रेस गाने में बेहद ही हसीन भी नजर आ रही हैं। इस समय दोनों का एक रोमांटिक गाना (Bhojpuri Song) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, लोगों ने ताबड़तोड़ व्यूज की बौछार की है।
दरअसल, भोजपुरी गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ (Hariyarki Odhaniya) एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस गाने को लोगों द्वारा फिर से सर्च किया जा रहा है, जिसकी वजह से यह ट्रेंड में आ गया है। गाने में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने हरे कलर का ऑउटफिट पहना हुआ है, वहीं खेसारी लाल पिंक शर्ट येलो टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी और आम्रपाली पर फिल्माए गए हैं। इस गाने में निरहुआ की कथित गर्लफ्रेंड आम्रपाली दुबे की कैमिस्ट्री खेसारी लाल संग खूब जम रही है। इनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने में दोनों खुलेआम रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को इनका अंदाज भी काफी रास आ रहा है। इस गाने को हरियाली वाली जगह इसे शूट किया गया है। इसे एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे
अब तक इसे 3. 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। जबकि गाने के बोल Vijay Chauhan ने दिए हैं और संगीत से सजाया है Arya Sharma ने।