Apple iPhone यूजर्स द्वारा एक असामान्य समस्या के बारे में जानकारी दी जा रही है। दरअसल उनकी डिवाइस अचनाक बंद हो जा रही है ऐसी समस्या सामने आ रही है। इसके बाद रातभर में रिस्टार्ट हो जाते हैं। वैसे यह बात शुरू में सामान्य सी लग सकती ही, लेकिन ऐसा लगातार हो रहा है। परिणाम यह भी है सकता है कि iPhones लंबे समय तक बंद रह सकते हैं, जिससे यूजर्स को समस्या हो सकती है।
आईफोन्स में आ रही समस्या
9to5Mac द्वारा रिपोर्ट में बताया गया कि, iPhone मॉडल रात में अस्थायी रूप से बंद होने समस्या होने की जानकारी मिल रही है। इससे अलार्म और अन्य iPhone सुविधाओं मिलने में रूकावट आएगी। Reddit पर एक थ्रेड में, एक यूजर ने जानकारी दी कि उनके घर में दो अलग-अलग iPhone अलार्म बंद होने में फेल हुए। कई दूसरे यूजर्स ने भी इसी तरह की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। वैसे संभव है कि यह समस्या एक सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्या है। हालांकि Apple की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
बार-बार हो रहा रिस्टार्ट होने की समस्या
एक रेडिट यूजर ने जानकारी दी कि, कई iPhone रात में कुछ घंटों के लिए बंद हो रहे हैं। यूजर ने कहा उनके साथ तो ऐसा हुआ कि फोन अलार्म से 1 मिनट पहले रिस्टार्ट हो गया। एक iOS यूजर ने जानकारी दी कि उनका iPhone रात में लगभग 3 बजे से 7 बजे के बीच अपने आप बंद हो गया। जैसे ही उन्होंने अपना अलार्म बंद किया, तो उन्हें फिर से अपना सिम पिन डालना पड़ा। यूजर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके साथ ऐसा हुआ है।
कंपनी का कोई बयान नहीं
वैसे गौर करने वाली बात यह है कि, यह समस्या सिर्फ नए iPhone 15 सीरीज में ही नहीं हो रही बल्कि पुराने iPhone मॉडल वाले कई यूजर्स ने भी इसी तरह की रिपोर्ट शेयर की है। बता दें कि यह iOS 17 में एक संभावित बग से जुड़ी हो सकती है। संभावना है कि इस बग से बैटरी प्रभावित हो सकती है, जिससे iPhones को लंबे समय तक खुद से बंद हो जा रहा हो। हालांकि, सभी यूजर्स को यह समस्या नहीं हो रही है, और यह रात में ही हो रही है। वैसे Apple ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
iPhone का नया मॉडल आ रहा
एप्पल अपने नए फोन को लाने की तैयारी कर रहा है। यह फोन अगले साल मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। यह iPhone SE 4 से जाना जाएगा। इस फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें डिजाइन और फीचर्स के बारे में पता चला है। iPhone SE 4 का इंटरनली कोडनेम ‘Ghost’ है। वहीं अभी लेटेस्ट में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार फोन के डिजाइन और हार्डवेयर में बड़े बदलाव किया जा सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि iPhone SE 4 को नई डिजाइन दी जा सकती है। वैसे बताया गया है कि इसमें iPhone 14 के डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। MacRumours की रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone SE 4 अपने चेसिस में iPhone 14 के रिवाइज्ड वर्जन का इस्तेमाल करेगा, जिससे कि यह इससे मिलता जुलता लगे।