खूब सस्ता बिक रहा iPhone 14, होगी इतनी बचत की दिल हो जायेगा खुश

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: iphone 14 On Sale: अगर आप आइफोन खरीदने के लिए किसी अच्छी डील और डिस्काउंट के इंतजार में हैं तो अब आपकी मनोकामना पूर्ण होने जा रही है। जी हां, काफी समय से नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे है।

तो Amazon पर आपको बेहतरीन डील मिल जाएगी। यहां आपको ऐपल के iPhone 14 पर जबरदस्त डील मिल रही हैं। इसपर आपको कई धांसू ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसे देख आप इसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पायेंगे। आइए, आपको बताते हैं कैसे इसे कम बजट में खरीदें ।

iphone 14 के क्या हैं  स्पेसिफिकेशन

– iPhone 14 में आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलती है।
– इसके साथ ही इसमें A15 बायोनिक चिपसेट साथ मिलती है।
–  वहीं इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2532×1170 का मिलता है।

कैमरा और बैटरी 

– इसमें आपको 12MP के ड्यूल कैमरे साथ मिलते है।
– वहीं इसमें आप ग्राहकों को 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते है।
– साथ ही ये सिरेमिक शील्ड की सिक्योरिटी के साथ आता हैं।
– पावर के लिए इस डिवाइस में 3279mAh की बैटरी लाइफ है। जो 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट में आता है। यानी इसके फीचर्स या किसी भी चीज को लेकर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

और भी सस्ता हुआ iPhone 14

इसके कीमत की बात करें आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। जिसकी MRP 69,900 रुपए की है और आप इसे 16 % की छूट के बाद 58,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स के तहत ICICI और SBI Bank Card पर 3000 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है।

वहीं आपको 12 महीने के लिए EMI ऑप्शन भी मिल रहा हैं। इसके अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। इन ऑफर्स के तहत आप इस हैंडसेट को बेहद कम प्राइस में खरीदकर घर ला सकते हैं। यानी इन ऑफर्स के बाद ये 55 हजार रुपए के आसपास हो जाता है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App