7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी, 1 मई से मिलेगा यह बंपर फायदा, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

7th Pay Commission: देशभर में अब लोकसभा चुनाव का शोर गुल सुना जा सकते है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से मेहनत कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकारों का मकसद आम लोगों के साथ नौकरी पेशा वर्ग को लुभाना भी है। इस बीच अगर आप राज्य कर्मचारी हैं तो फिर मौज आ गई है। राज्य कर्मचारियों के डीए में जो इजाफा किया गया है, उसका फायदा एक मई से मिलना संभव माना जा रहा है।

इसके लिए आप पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारी और पेंशनर्स होने जरूरी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने वित्तीय बजट फरवीर में पेश किया गया था, जिसके बाद अब 1 मई से कर्मचारियों को डीए का लाभ मिलने लगेगा। इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होने जा रहा है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी के समय सरकारी कर्मचारियों को पश्चिम बंगाल की तरफ से फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता मई से होगा लागू

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सरकार ने फरवरी में अपना वित्तीय बजट पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3,66,166 करोड़ रुपये बजट पेश किया था। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऐलान किया था कि राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त 4 फसीदी डीए बढ़ाने का फैसला लिया।

सरकार इसे अब एक मई से लागू करने जा रही है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा। जनवरी में घोषित 4 फीसदी डीए के अलावा अब मई से 14 फीसदी डीए का फायदा मिलना संभव है। जून में महीने में सैलरी बढ़कर आने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।

राज्य सरकार के सभी 14 लाख कर्मचारियों,सभी स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सभी सरकारी उपक्रमों के कर्मियों और पेंशनधारियों को फायदा मिलेगा। इससे पहले 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत डीए का लाभ मिल जाएगा। यह पैसा फरवरी महीने से मिलेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिल रहा बंपर फायदा

मोदी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कुछ दिन पहले बड़े तोहफे का ऐलान किया गया था। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद यह बढ़कर 50 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया। इससे पहले कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा था। बढ़े हुए डीए का फायदा अब एक जनवरी 2024 से मिलेगा। इसका लाभ करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App