भारत में महंगे स्मार्टफोन को आसमान से जमीन पर गिराने आ रहा Infinix का सॉलिड कैमरा क्वालिटी वाला अमेजिंग हैंडसेट!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix अपने ग्राहकों का दिल जीतने के लिए एक के बाद एक जबरदस्त फीचर्स वाले हैंडसेट लेकर आ रही है। कंपनी Infinix Hot 40i को भारत में बहुत जल्द ही पेश कर सकती है। हालांकि, लॉन्चिंग की डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

हाल ही में सामने आये लीक रिपोर्ट्स से पता चला है कि बहुत जल्द ही फोन से पर्दा हटाया जा सकता है। हैंडसेट के भारतीय एडिशन की कुछ विशेषताओं की जानकारी सामने आई है। अब एक टिपस्टर ने मॉडल की कुछ फोटो शेयर की है और मुख्य कैमरा, डिस्प्ले का भी खुलासा किया है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने X पर एक पोस्ट में दावा किया कि Infinix Hot 40i को भारत में सेंटर्ड होल-पंच स्लॉट के साथ 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस नए फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Infinix Hot 40i: संभावित कीमत 

यह भी कहा गया है कि हैंडसेट क्वाड-एलईडी रिंग फ्लैश यूनिट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है।

टिपस्टर ने यह भी कहा कि Infinix Hot 40i स्मार्टफोन को भारत में चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। Infinix Hot 40i को 8GB+128GB और 8GB+256GB कॉन्फ़िगरेशन के साथ आने की संभावना जताई गई है। फोन के फरवरी की पहली छमाही में लॉन्च होने की संभावना है और यह फ्लिपकार्ट के माध्यम से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 40i का ग्लोबल वेरिएंट होराइजन गोल्ड, पाम ब्लू, स्टारलिट ब्लैक और स्टारफॉल ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ आता है। फोन के 4GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः SAR 375 (लगभग 8,300 रुपये) और SAR 465 (लगभग 10,300 रुपये) है।

फोन 6.56-इंच HD+ (720×1,612) डिस्प्ले, मीडियाटेक हेलियो G88 SoC के साथ भारत में कदम रख सकता है। इसके अलावा फोन में 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App