नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 9 सितंबर और 10 सितंबर को G20 समिट का आयोजन होने वाला है। इसके लिए तैयारी भी काफी जोरों शोरों से चल रही है। वहीं इस आयोजन से संबंधित एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। इसका नाम G20 India ऐप है। इस ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया है। इसमें G20 समिट, इवेंट्स, प्रेस रिलीज, डॉक्यूमेंट्स, स्पीच, इमेजेस, वीडियोज, सोशल मीडिया अपडेट्स, पिछले समिट की जानकारी और इससे जुड़े ढेरों अपडेट्स लगातार रियल-टाइम में मिलते रहेंगे। वहीं इस ऐप के साथ यूजर्स इवेंट के लिए रजिस्टर भी कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- 2000 रुपये के नोट को लेकर आया चौकानें वाला अपडेट, जानकार आप भी रह जाएंगे दंग
ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे G20 India ऐप
यह नया ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए लॉन्च किया गया है। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और आईफोन यूजर्स ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर G20 India सर्च करना होगा और आपको ऊपर ही यह ऐप दिख जाएगा।
करीब 10 भाषाओं में पा सकेंगे इवेंट की जानकारी
G20 India मोबाइल ऐप का इंटरफेस इसकी आधिकारिक वेबसाइट से काफी हद तक मिलता जुलता है। इसमें इस साल की थीम ‘One Earth. One Family. One Future.’ दिखाई गई है। इस ऐप के माध्यम से 10 भाषों में आयोजन की जानकारी पा सकेंगे। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, जापानी, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, अरेबिक, चाइनीज, पुर्तगाली और रूसी भाषाएं शामिल हैं। ऐप में लैंग्वेज ट्रांसलेशन फीचर इनबिल्ट मिलेगा। इससे एक भाषा का टेक्स्ट दूसरी सपोर्टेड भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें- आसमान में ADITYA L1 ने गढ़ा इतिहास, पहुंचने से पहले ही भेजी ऐसी तस्वीर कि देखकर हर कोई हुआ खुश
इवेंट लोकेशन का वर्चुअल टूर भी देगा नया ऐप
इस ऐप में एक डेडिकेटेड सेक्शन दिया गया है, जिसमें यूजर्स को इवेंट लोकेशन भारत मंडपम का वर्चुअल टूर भी मिलेगा। वहीं कैलेंडर सेक्शन में इवेंट के दौरान होने वाले अलग-अलग कॉन्फ्रेंस और मीटिंग्स की जानकारी और उनका टाइम पता चलेगा। इसके आलावा ऐप में नेविगेशन सेक्शन भी दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स को वेन्यू के एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन तक जाने में मदद मिलेगी। यही नहीं ऐप इवेंट से जुड़े अनाउंसमेंट्स, वीडियोज और फोटोज भी दिखाएगा।