Holi Sale: लपक लें मौका! अब तक के सबसे सस्ते दाम में मिल रहे SmartPhone, Tv, सीधे 60 % का डिस्काउंट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की धूम शुरू (samsung Holi sale) हो चुकी है। होली का त्यौहार बहुत जल्द ही आने वाला है, होली का फेस्टिवल को हर साल बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल होली का त्यौहार 25 मार्च को देशभर में बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जायेगा।

होली (Holi sale) के नजदीक आते ही हर कोई खरीदारी में लग जाता है। कुछ लोग घर का सामना खरीदते हैं, तो कुछ लोग गैजेट्स की खरीदारी करते हैं। यदि आप भी कोई नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है।

बड़ी टेक कंपनियों में शुमार Samsung ने खास होली सेल का ऐलान कर दिया है, जिसमें आपको ढेर सारे शानदार ऑफर्स मिलने वाले हैं। Samsung के प्रोडक्ट्स को मार्केट में आज भी काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। सैमसंग के प्रोडक्ट्स को मजबूती के लिए भी जाना जाता है।

कब से कब तक चलेगी ये सेल?

Samsung की ये खास होली सेल कल यानी 15 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 26 मार्च तक जारी रहेगी। सैमसंग सेल के दौरान आप खुद के लिए कई आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट के साथ जमकर खरीदारी कर सकते हैं।

कहां से करें खरीदारी?

Samsung Holi Sale का लाभ उठाने के लिए आप तीन तरीके अपना सकते हैं:

Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com): ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए कंपनी की वेबसाइट सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप सैमसंग की वेबसाइट पर जाकर घर बैठे सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी प्राप्त करके अपनी जरुरत के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं।

Samsung Shop App: अपने मोबाइल फोन पर ही खरीदारी का मज़ा लेना चाहते हैं? तो फिर Samsung Shop App डाउनलोड कर सकते हैं।

Samsung के एक्सक्लूसिव स्टोर्स: अगर आप किसी प्रोडक्ट को सामने से देखने के बाद ही खरीदारी करना चाहता हैं, तो अपने नजदीकी Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर पर जा सकते हैं। वहां सेल्सपर्सन से बातचीत कर के आप अपनी पसंद का डिवाइस चुन सकते हैं।

किन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट?

Samsung Holi Sale में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट देखने को मिल जायेगा। तो आइए, एक नजर डालते हैं इन शानदार डील्स पर:

स्मार्टफोन: इस सेल में Samsung के लेटेस्ट गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही पिछले साल के फ्लैगशिप मॉडल्स और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर भी जबरदस्त ऑफर भी मिल रहा है।

लैपटॉप: गैलेक्सी बुक सीरीज़ के लैपटॉप्स पर इस सेल के दौरान 45% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। लेटेस्ट गैलेक्सी बुक 4 प्रो, गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360 और गैलेक्सी बुक 4 360 पर भी खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

टैबलेट: अगर आप खुद के लिए कोई टैबलेट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Samsung Holi Sale आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस दौरान टैबलेट्स पर 55% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

अन्य डिवाइसेज: Samsung गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज़ और गैलेक्सी फिट 3 पर भी 55% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही आप Samsung TV पर भी 48% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

तो देर किस बात की! इस होली, Samsung Holi Sale का फायदा उठाएं और अपने पसंदीदा गैजेट्स को शानदार डिस्काउंट पर घर ले आएं!

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App