सावधान! Google पर करते हैं इन चीजों को सर्च? काटनी पड़ सकती हैं जेल की सजा, जानें क्यों?

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Tips and Tricks in Hindi: आज के समय में गूगल के बारे में कौन नहीं जनता है। जब भी किसी चीज की जानकारी लेनी होती है, तो हम सबसे पहले गूगल सर्च करते हैं। और इसके जरिए हम कोई भी इनफॉर्मेशन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

आज के दौर में जिसके पास स्मार्टफोन है, वो गूगल का इस्तेमाल जरूर करता ही होगा। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में या किसी चीज के बारे में जानने के लिए कुछ ऐसी चीजें सर्च लेते, जो हमारे लिए मुसीबत बन सकती हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए। इसके बावजूद आप ऐसी चीजें सर्च कर गूगल के टर्म और कंडीशन का उलंघन करते हैं तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

बम बनाने का तरीका

कई बार कुछ लोग मजाक में या फिर जानकारी के लिए गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च करते हैं तो ऐसे में आप गूगल और पुलिस दोनों के रडार पर आजायेंग। और ऐसे में आपको इसके खिलाफ जेल की हवा खानी पड़ सकती है। तो आपको ऐसी टेररिस्ट एक्टिविटी सर्च करने से बचना चाहिए।

हैक करना

हैकिंग करना एक कानून अपराध है और यदि कोई भी व्यक्ति गूगल पर हैकिंग करने का तरीका सर्च करता है तो ऐसे लोगों को गूगल बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है। और आप पर बैन भी लगा सकता है। तो ऐसा सर्च करने से पहले आपको जरूर सोचना चाहिए वरना आपको जेल की चक्की पीसनी पड़ सकती है।

चाइल्ड पोर्न

वैसे तो भारत सरकार ने पोर्न पर बैन लगाया हुआ है। लेकिन लोग फिर भी इसे कई तरीकों से देख लेते हैं। लेकिन अगर आप चाइल्ड पोर्न को लेकर गूगल सर्च करते हैं तो आपको पॉस्को एक्ट 2012 की धारा 14 के तहत 5 से 7 साल की सजा हो सकती है। और आपको गूगल भी बैन कर देगा। इसलिए इस चीज से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी सर्च ना करें।

हालांकि ऐसी और भी कई चीजें हैं जिन्हें Google पर सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए अगली बार गूगल पर कुछ भी सर्च करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जरूर सोच लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App