नई दिल्ली: Google Podcasts Shut Down: अगर आप गूगल पॉडकास्ट यूजर्स हैं तो आपके लिए यह एक बुरी खबर हो सकती है। जिसे कंपनी 2 अप्रैल 2024 को बंद करने जा रही हैं। जिसका ऐलान कंपनी ने कर दिया हैं, इसके बाद आप इस ऐप को यूज नहीं कर पाएंगे।
आपको बता दें कि इस सर्विस के बंद होने से पहले गूगल यूजर्स को डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा दे रहा है। अगर आपने गूगल पॉडकास्ट ऐप में कुछ भी सेव किया है तो आप इसे दूसरे पॉडकास्ट ऐप में ट्रांसफर कर सकते हैं। वो कैसे चलिए आपको बताते हैं।
क्यों कंपनी कर रही ये ऐप बंद ?
दरअसल, पिछले साल Google ने सितंबर महीने में गूगल पॉडकास्ट ऐप को बंद करने की जानकारी दी थी। इस ऐप को बंद करने की ये वजह है कि ज्यादातर लिस्नर्स यानी सुनने वाले यूट्यूब के जरिए पॉडकास्ट को सुन लेते हैं। एडिसन के एक सर्वे के अनुसार, अमेरिका में 23% पॉडकास्ट यूजर्स YouTube podcast यूज करते है जबकि Google पॉडकास्ट केवल 4% लोग ही इस्तेमाल करते हैं।
कंपनी ने बताया कि इसे US में 2 अप्रैल के बाद काम नहीं करेगा। जिससे आप इस ऐप को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यदि आप इस तारीख को मिस कर देते हैं तो आप इसका डेटा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इसलिए जुलाई 2024 से पहले इसे यूट्यूब या दूसरे ऐप में ट्रांसफर कर लें।
यूट्यूब म्यूजिक में ऐसे ट्रांसफर करें डेटा
– सबसे पहले आपको गूगल पॉडकास्ट ऐप में जाना है, फिर एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन पर क्लिक करना है।
– इसके बाद आपको 2 ऑप्शन मिलते हैं, पहला यूट्यूब म्यूजिक और दूसरा अन्य कोई ऐप।
– इसमें आपको Youtube Music App को चुनना होगा, इसके बाद ये आपकी ईमेल आईडी को कन्फर्म करेगा।
– इसके बाद आपको फीस को ऐड करने के लिए एग्री बटन पर क्लिक करना होगा।
– यह प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको लाइब्रेरी में पॉडकास्ट दिखने लगेंगे।
– अगर आप दूसरा ऑप्शन चुनते हैं तो आपको OPML फाइल डाउनलोड करनी होगी। इस फाइल को आप ऐप में ओपन कर डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।