नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा में हुआ था। पवन सिंह (Pawan Singh) ने सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टर पवन सिंह की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के न सिर्फ सबसे बड़े सुपरस्टार हैं बल्कि उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। एक दौर था जब पर्दे पर पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, मगर अब ये जोड़ी एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आती है।
अक्षरा और पवन सिंह का रोमांस
इन दोनों की जोड़ी खूब जमती थी। दोनों कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। लेकिन शादीशुदा पवन सिंह से अक्षरा सिंह ( Akshara Singh) हमेशा के लिए दूर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का बहुत ही बुरा ब्रेकअप हुआ था, जिसमें जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला था।
खैर आज भी अक्षरा और पवन सिंह के चाहने वाले इन दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक बेहद ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गाना ‘भर जाता ढोढ़ी मोर पसीना से’ हुआ वायरल
साल 2017 में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की आई फिल्म ‘पवन राजा’, सुपरहिट साबित हुई थी। इसी फिल्म का एक गाना ‘भर जाता ढोढ़ी मोर पसीना से’ (Bhar Jata Dhodi Me Pasina) एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। इस गाने के वीडियो में गर्मी सीजन का जिक्र किया जा रहा है।
पवन सिंह कहते हैं कि उनका भयंकर गर्मी से बुरा हाल हो रखा है। अक्षरा सिंह कहती हैं कि गर्मी के कारण उनकी ढोढ़ी में पसीना भर जा रहा है। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
दोनों की केमिस्ट्री ने लगाई आग
आपको बता दें कि इस गाने को Pawan Singh और Priyanka Singh ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Chhotan Manish ने दिया है और गाने को संगीत Abhinash Jha “Ghunghuru Ji” ने दिया है। गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है, जिसे खबर लिखें जाने तक 76,516,779 से अधिक बार देखा जा चुका है।