नई दिल्ली: Fire-Boltt Pristine watch: क्या आप महिला किसी बेहतरीन फीचर वाले स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो आज आपको फायर-बोल्ट कंपनी की वॉच खरीदने को मिल रही है। जिसने अपनी पहली वूमेन सेंट्रिक स्मार्टवॉच Fire-Boltt Pristine नाम से लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच को महिलाओं को जोड़े रखने और स्वस्थ रखने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें एक खास तरह के फीचर्स दिए गए है जो काफी अलग और उपयोगी भी है। यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए काम की हो सकती है जो फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो चलिए जानते हैं Fire-Boltt Pristine की कीमत और फीचर्स के बारे में…
Fire-Boltt Pristine Specifications
Fire-Boltt Pristine watch के डिजाइन की बात की जाएं तो इसमें एक सर्कुलर डिस्प्ले और स्टेनलेस बेजल और मेटल बटन जैसा डिजाइन मिलता है। जो 360 x 360-पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। वहीं इसे डायल कॉन्फिगरेशन रिजॉल्यूशन के साथ 1.32-इंच डायल पैक मिलता है। वॉच के डायल में 3डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। प्रिस्टिन स्मार्टवॉच दो स्ट्रैप किस्म सिरेमिक और सिलिकॉन में आती है। यह पिंक, सिल्वर, गोल्ड और पर्ल व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध की गई है।
Fire-Boltt Pristine Features
Fire-Boltt Pristine एक स्मार्ट ब्लूटूथ कॉलिंग है, जिससे यूजर चलते-फिरते कॉल को उठा सकते हैं। इसके साथ ही यह कॉल हिस्ट्री देखने, क्विक डायल पैड और कॉन्टैक्ट सिंक को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा आपको इस डिवाइस में इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी मोजूद मिलते है। इस वॉच में आप ग्राहकों को 60 स्पोर्ट्स के मोड भी मिलते हैं, जिससे यूजर अपने हर एक चीज को ट्रैक कर सकते हैं।
इस वॉच के अंदर आपको 210mAh की बैटरी मिलती है जो 15 दिनों तक चल सकती है। साथ ही इस घड़ी को रिमोट कैमरा कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यूजर दूर से फोटो को खींच सकते हैं। इसमें स्मार्ट नोटिफिकेशन और AI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। यानी इतने सारे फीचर्स के साथ ये घड़ी आपको खरीदने को मिल रही है।
Fire-Boltt Pristine Price In India
इस वॉच के कीमत की बात करें तो इस की कीमत 2,999 रुपये की मिल रही है। जो 1 साल की वारंटी के साथ आता है। इसे खरीदने के लिए आप फ्लिपकार्ट या फिर फायरबोल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। और आप ग्राहक इसका जमकर इस्तेमाल कर फायदा भी उठा सकते हैं।