नई दिल्ली: आज के समय भारत में ऑनलाइन हैकिंग के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। वैसे ये हैकिंग तरीके से की जा सकती है। पर अब हैकिंग का एक तरीका सामने आया है। ये तरीका OTP स्कैम है। हैकर्स की तरफ से एक ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनाया गया है, जो OTP वेरिफिकेशन पर काम करता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से OTP वेरिफिकेशन API का इस्तेमाल किया जाता है और लोगों को जाल में फंसाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Gori Nagori ने इस पार दिखाए नए स्टेप, चारों और घूम कर किया लड़कों को ऐसा टच
क्या है OTP वेरिफिकेशन API?
इस सॉफ्टवेयर के जरिए फोन में एक साथ लगतार कई OTP भेजे जाते हैं। ऐसे में यूजर से कोई न कोई अनआधिकारिक लॉगइन नोटिफिकेशन या फिर हैकिंग नोटिफिकेशन छूट जाता है। इस प्रोग्राम के द्वारा एक साथ कई मेसेज भेजे जा सकते हैं। एक तरह से कहें तो कोई लिमिट नहीं होती है।
SMS से करते हैं स्पैमिंग
इतने सारे मेसेज आने के बाद यूजर्स का मेसेज बॉक्स भर जाता है, जिससे यूजर सभी मेसेज पर ध्यान नहीं दे पाता है। ये सारे मेसेज भेजने का मकसद यह होता है कि इतने मैसेजेज के बीच यूजर को किसी भी तरह के अनऑथराइज्ड मैसेज को न देख सके।
अकाउंट हो सकता है ब्लॉक
loudSEK के साइबर थ्रेट रिसर्चर के मुताबिक, कोई स्कैम करने के लिए किसी अनऑथराइज्ड मैसेज को छिपाने का प्रयास किया जाता है। अब एकसाथ इतने सारे मेसेज आते हैं तो बैंक आपका अकाउंट कुछ देर के लिए ब्लॉक कर सकता है। अब अगर ऐसा होता है तो हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं।
हैकर्स को कहां से मिलते हैं मोबाइल नंबर?
इसके लिए हैकर्स कई तरह के काम करते हैं। पहला SMS bomber है जिसके जरिए लोगों के नंबर की लिस्ट हासिल कर लेते हैं। वहीं कई हैकर्स डार्क वेब या लिंक्डइन के जरिए भी यह काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Amrapali नहीं रात के 1 बजे Neeta Dhungana के साथ चारपाई तोड़ रोमांस करते दिखें Nirahua, मचा दिया हड़कंप
भारत में 44 API का पर्दाफाश
वहीं एक्सपोज्ड एपीआई में कई देश शामिल हैं। इसमें 44 एक्सपोज्ड एपीआई के साथ भारत, 81 एक्सपोज्ड एपीआई के साथ रूस और एक एक्सपोज्ड एपीआई के साथ इंडोनेशिया है।