Laptop Hang Solutions: लैपटॉप अब हर घर की जरूरत बन गई है। इस कोरोना काल मे वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप का उपयोग बहुत बढ़ गया है। लैपटॉप का लगातार उपयोग करने से ये स्लो हो जाता है और हैंग (Laptop Hang Solutions) करने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको लैपटॉप से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स देंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप लैपटॉप में होने वाली कई दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।
लैपटॉप को अपडेट करना है जरूरी
लैपटॉप के ऑपरेटिंग सिस्टम में बार प्रॉब्लम (Laptop Hang Solutions) आने का मुख्य कारण लैपटॉप का अपडेट न होना हो सकता है। लैपटॉप को समय-समय पर अपडेट करना चाहिए। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकतें हैं और लेटेस्ट अपडेट को लैपटॉप में इनस्टॉल कर सकते हैं। ऐसा करने से लैपटॉप स्मूथली काम करने लगता है।
यह भी पढ़े:-सिर्फ 10000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ Moto का धाकड़ स्मार्टफोन, बैटरी और फीचर्स एकदम एडवांस
रीस्टार्ट ऑप्शन है बहुत कारगर
लैपटॉप को कई यूजर्स के द्वारा बहुत दिनों तक री स्टार्ट नहीं किया जाता है। ऐसे में लैपटॉप कई बार बहुत धीरे काम करने लगता है और स्लीप मोड में चला जाता है। लेकिन लैपटॉप को बंद नहीं करने से टास्क बैकग्राउंड में काम करते रहते हैं। ऐसा होने से लैपटॉप हैंग (Laptop Hang Solutions) हो जाता है।
एंटी-वायरस के कर सकते हैं इस्तेमाल
लैपटॉप के पूरी तरह अपडेटेड होने के बाद भी अगर यह स्लो काम करता है या फिर हैंग करके काम करता है तो हो सकता है लैपटॉप पर कोई वायरस मौजूद है। इससे बेचने के लिए आप लैपटॉप में एंटी-वायरस को डाउनलोड करके रख सकते हैं। यह लैपटॉप को स्कैन करता है और वायरस से लैपटॉप की रक्षा करता है। इससे लैपटॉप के हैंग (Laptop Hang Solutions) होने की समस्या भी ठीक हो जाती है। यह लैपटॉप के डेटा को चोरी होने से भी बचता है।
यह भी पढ़े:-Realme 9 Pro+ पर 20 हजार की छूट, पैसे बचाने का बढ़िया मौका, लड़कियां तो दौड़ पड़ी
बेकार ऐप्स को कर सकते हैं डिलीट
लैपटॉप में कई गैरजरूरी ऐप्स प्री इंस्टॉल्ड रहते हैं। इन एप्प का साधारण तौर पर लोग कोई उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में ‘कंट्रोल पैनल’ में जाकर गैरजरूरी ऐप्स को चुन कर डिलीट किया जा सकता है। इसके साथ ही इन एप्प्स को अनइंस्टॉल भी किया जा सकता है।
RAM को कर सकते हैं अपग्रेड
लैपटॉप में मौजूद RAM को बढ़ाने से लैपटॉप का स्पीड बहुत हद तक बढ़ जाता है। कम बजट वाले अधिकतर लैपटॉप में 4GB रैम लगा होता है। ऐसे में मल्टीटास्किंग करने के लिए लैपटॉप में 4GB से ज्यादा रैम का होना जरूरी है। इसके लिए रैम को अपग्रेड कर सकते हैं।