Flipkart पर सस्ते हुए आइफोन! बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद लाएं AI फीचर्स वाला IPhone 15 Pro

नई दिल्ली: Flipkart Apple Days 2024: यदि आप अभी तक iPhone 15 Pro नहीं खरीद पाएं हैं और खरीदने के लिए किसी मौके के इंतजार में बैठे हैं तो यह खबर आपके लिए ही हैं। जहां आप इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन को अब Flipkart के Big Bachat Days सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

इस आइफोन को आप बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक जैसे डिस्काउंट्स से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आप Apple Days 2024 ऑफर के दौरान इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने का मूड बना रहे हैं तो आइए, आपको जल्द से इसके मिलने वाली डील के बारे में बताएं।

iPhone 15 Pro पर क्या हैं डिस्काउंट ऑफर

Flipkart सेल के मुताबिक, Apple iPhone 15 Pro की कीमत 1,19,990 रुपये है। जबकि इसके 256GB और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,29,990 रुपये और 1,69,990 रुपये है। इसे कंपनी ने ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम और नेचुरल टाइटेनियम कलर ऑप्शन में लिस्ट किया है।

बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis बैंक कार्ड के तहत आपको 5 परसेंट का कैशबैक मिलता हैं। इसके अलावा आप ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा हैं। चलिए जानें इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन क्या कुछ हैं…

iPhone 15 Pro के देखें स्पेसिफिकेशन

इसके स्पेक्स की बात करें तो iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती हैं। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2,000nits की पीक ब्राइटनेस में आती हैं। इसका फ्रंट पर सिरेमिक शील्ड की प्रोटेक्शन दी गई है।

वहीं इस डिवाइस में A17 Pro चिपसेट दिया गया है, जो iOS 17 पर काम करता है। इस साल के अंत में Apple इंटेलिजेंस फीचर्स यानी AI और iOS 18 अपडेट के साथ और भी नए फीचर ला सकती है।

जानें इसका कैमरा फीचर

फोटोग्राफी के लिए इस आईफोन में 48MP का OIS मेन कैमरा + 12MP का अल्ट्रावाइड + 12MP का टेलीफोटो रियर कैमरा मिलता हैं। वहीं सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है।

पावर की बात करें तो इसमें वीडियो प्लेबैक के साथ 23 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC और USB-C पोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं ये फोन IP68 रेटेड है जो 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट में आती है।

About the Author

Virendra Tyagi

Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.

tyagivirendra.k@gmail.com Author at TimesBull TimesBull
Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.
Virendra Tyagi - Author at TimesBull
About the Author

Virendra Tyagi

Virendra Tyagi - Author at TimesBull

Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.