Zee Cine Awards 2024: जम गई ग्लैमर की महफिल, ज़ी सिने अवार्ड्स 2024 में सितारों का जमावड़ा, देखें स्टाइलिश PHOTOS

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। मुंबई में बीती रात सिनेमा जगत के कई बड़े स्टार्स ने खूब जमकर जलवा बिखेरा है। ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2024 (Zee Cine Awards 2024) की रंगारंग शाम सितारों की चमक से जगमगा उठी।

इस अवार्ड्स फंक्शन में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, से लेकर आलिया भट्ट तक, हर किसी ने अपने स्टाइल्स से लोगों को मदहोश कर दिया। सभी स्टार्स ने जमकर जलवा बिखेरा और हर किसी ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज़ से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। तो आईये देखते हैं कि
इस खास मौके पर किसने कैसा धमाल मचाया-

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हुई धमाकेदार एंट्री

बॉलीवुड इंडस्टी के किंग खान कहलाने वाले शाहरुख खान ने फुल स्वैग के साथ एंट्री मारकर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। तस्वीरों और वीडियो में उनका लाजवाब अंदाज़ साफ झलक रहा है।

अनन्या पांडे का हाई-थाई स्लिट गाउन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाई-थाई स्लिट ड्रेस में उनका ग्लैमरस अंदाज़ हर किसी को मदहोश कर रहा है। एक्ट्रेस बोल्डनेस और हॉटनेस के लिए जानी जाती है।

कार्तिक आर्यन का सूट-बूट लुक

अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी से फैंस को लुभाने वाले कार्तिक आर्यन इस बार सूट-बूट में काफी जंचे। रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री पर मौजूद लोगों ने खूब सीटियां बजाईं।

कियारा आडवाणी का जलवा

मुंबई की इस रंगीन शाम में कियारा आडवाणी का जलवा भी देखने लायक था। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सनी देओल एंड फैमिली

अपने दोनों बेटों राजवीर और करण के साथ सनी देओल भी इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत करने पहुंचे। तीनों ने साथ में मिलकर खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं।

बॉबी देओल का सोलो अंदाज़

अपने भाई सनी देओल से अलग, बॉबी देओल ने इस ग्रैंड पार्टी में सोलो एंट्री मारी। रेड कार्पेट पर उन्होंने अकेले ही पोज़ दिए और शानदार तस्वीरें खिंचवाईं।

आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ी

आलिया भट्ट भी इस भव्य पार्टी में शरीक रहीं। खूबसूरत साड़ी में उनका लुक देखने लायक था। उन्होंने यहां मौजूद लोगों के साथ खूब तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कृति सैनन का ग्लैमरस अवतार

रेड कार्पेट पर कृति सैनन का ग्लैमरस अंदाज़ भी खूब पसंद किया गया। पर्पल रंग के हाई-थाई स्लिट गाउन में उनका स्टाइलिश लुक वाकई कमाल का था।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App