Bhojpuri hot song : भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिल रहे हैं। यह कलाकार न सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग करते हैं। बल्कि अपनी जबरदस्त सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़े-बड़े नाम है । लेकिन इन नामों के बीच 1 नाम बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के बारे में।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी इंडस्ट्री के प्रमुख प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। प्रसिद्ध गायक इन दिनों अपने शानदार गाने नागिन धुन पर कूद कूद के नच और कमरिया फटेला जैसे सदाबहार चार्टबस्टर गानों के साथ अपने करियर के शिखर पर हैं।
अब इन दिनों अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का एक और गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका जो गाना वायरल हो रहा है। उस गाने के बोल हैं मोहे प्रीत रंग में रंग दे। यह गाना उनकी फिल्म प्रयागराज से लिया गया है। इस गाने को ओम झा और हनी बी ने गाया है। वायरल हो रहे इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू यामिनी सिंह के साथ अपने जबरदस्त केमिस्ट्री दिखा रहे हैं। दोनों का रोमांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यामिनी सिंह के साथ जिस तरह से अरविंद अकेला कल्लू ने रोमांस किया है। उन्हें देखने के बाद लोग हैरान हैं।
वायरल हो रहे इस गाने के लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक डायरेक्शन ओम झा ने किया है। इस गाने को अब तक 90 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। और हजारों की संख्या में इस गाने को लाइक मिले हैं।
आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी जादुई आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। इस गाने में यामिनी सिंह (Yamini Singh) और अरविंद अकेला कल्लू की केमिस्ट्री लोगों को अपना दीवाना बना रही है। इसे देखने के बाद लोग खुद पर काबू करना भूल गए है। यह गाना अब ट्रेंड बन चुका है।