नई दिल्ली: अगर आप भी अपने सफेद बालों को काला या ब्लैकइस ब्राउन करना चाहते हैं तो हिना और इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमने कई बार ऐसा देखा है कि बालों पर उसका नेचुरल रंग चढ़ नहीं पाता है। या तो बाल हमारे सफेद रह जाते हैं नहीं तो मेहंदी का ऑरेंज रंग बालों में चढ़ जाता है। हालांकि इसके पीछे एक नहीं कई सारे कारण होते है। आज हम आपको हिना और इंडिगो पाउडर का बालों में लगाने का सही तरीका बताएंगे। इसके इस्तेमाल से आप अपने सफेद बालों को परमानेंट काला रंग प्रदान कर पाएंगे। नेचुरल पेस्ट के तौर पर हिना इंडिगो का हर्बल कलर जाना जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है। पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और यह आम डाई के मुकाबले ज्यादा दिनों तक असरदार रहता है। तो चलिए आज इस खबर के जरिए हम जानेंगे इस नेचुरल डाई को बनाने से लेकर लगाने तक की विधि।
जानें किस तरह तैयार करना है हिना इंडिगो का पेस्ट
इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आपको हिना को कम से कम 8 घंटे तक चाय या कॉफी में भिगोकर रखना होगा। वही इंडिगो पाउडर को बालों में लगाने से ठीक पहले भींगाए। इंडिगो पाउडर को भींगने के लिए हमेशा हमें गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही उसमें एक चुटकी नमक को भी मिलाना है। इसे केवल 15 मिनट तक भिगोकर रखें। ज्यादा देर तक भींगाने से इसका रंग बालों में अच्छे से चढ़ नहीं पाता है।
जानें हिना इंडिगो पेस्ट लगाने का सही तरीका
हिना और इंडिगो को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा सफेद हैं तो इसको लगाने के लिए टू वे मेथड का उपयोग करें। यानी कि आपको सबसे पहले बालों में मेहंदी लगा कर धोना होगा। जब आपके सारे सफेद वाला अच्छी तरह से लाल हो जाए तब आप इसमें अलग से इंडिगो को लगा सकते हैं। इस प्रक्रिया को अपनाने से आपको ठोस और पसंदीदा रंग अपने बालों के लिए मिलेगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं लाल रंग पर नीला रंग चढ़ जाता है तो नेचुरल ब्लैक रंग में बदल जाता है।
72 घंटों तक बालों में शैंपू का इस्तेमाल ना करें
बालों में हिना और इंडिगो को लगाने के बाद सादे पानी से ही साफ करें। बालों में इन दोनों को लगाने के बाद कम से कम 72 घंटों तक किसी भी तरह के शैंपू का प्रयोग ना करें। बालों में कलर ऑक्सीडेशन का काम होता रहता है बालो से हिना और इंडिगो को धोने के बाद भी जिससे बालों का रंग धीरे-धीरे और भी गहरा होता जाता है। यदि आप अपने बाल को धोने के लिए शैंपू का प्रयोग करते हैं तो बालो से सारे कलर निकल जाएंगे।