नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब भोजपुरी के सेलेब्स भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स को टक्कर देते है। आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह तक, इन सभी एक्ट्रेसेस ने कड़ी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं इस इंडस्ट्री के एक्टर्स ने भी लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक ने अपनी सिंगिग और अदाकारी से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। तो आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के बारे मे, जो भोजपुरी इंडस्ट्री मे राज करते है। ये सितारे फिल्मों के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति भी करोड़ों में है। देखिए लिस्ट…

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे एक फिल्म करने के लिए मोटी रकम लेती हैं। आपको बता दे की आम्रपाली दुबे की कुल संपत्ति 14 करोड़ हैं। आम्रपाली दुबे खूब लक्ज़री लाइफ जीती है।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अपने अंदाज से फैंस के दिलों की धड़कनें तेज करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। अक्षरा एक फिल्म करने के लिए भारी भरकम रकम वसूलती हैं। एक्ट्रेस की कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये हैं।

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं। वो एक फिल्म के लिए करीब 30-40 लाख रुपये चार्ज करते है। उनकी कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपए हैं।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी स्टार के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 40 लाख रुपये फीस लेते हैं। खबरों की मानें तो एक्टर 12 से 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक है।

पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। पवन को उनके फैंस भोजपुरी का सलमान खान कहते हैं। बता दें कि एक्टर की संपत्ति करोड़ों में हैं। खबरों की मानें तो पवन सिंह की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये हैं।

मोनालिसा

  1. भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस की हर अदा पर फैंस अपनी जान छिड़कते है। जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा की कुल संपत्ति करीब 18 करोड़ रुपये हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...