पहली बार मांग में सिंदूर भरकर पति संग होली खेलती दिखीं SRK की ये ऑनस्क्रीन प्रेमिका, क्या रचा ली शादी?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu marriage) को वैसे तो आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस कुछ समय समय शाहरुख खान की फिल्म ‘Dunki’ में नजर आई थी।

फिल्म में शाहरुख और तापसी पन्नू के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। दोनों के रोमांस ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन, असल जिंदगी में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोय के लिए दीवानी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तापसी पन्नू ने गुपचुप शादी रचा ली है।

एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें तापसी पन्नू अपन दोस्तों और कथित पति मैथियास बोय के साथ होली खेलती हुईं नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। वैसे दोनों की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, हल्दी-कॉकटेल जैसे फंक्शन्स की फोटोज जरूर सामने आ गई है।

 

ऐसा कहा जा रहा है कि तापसी पन्नू ने उदयपुर में गुपचुप शादी करके फैंस को चौंका दिया है। हालांकि, अभी तक शादी की फोटोज सामने नहीं आई है और ना ही एक्ट्रेस ने शादी को लेकर कोई खुलासा भी किया है। मीडिया में चल रही इन खबरों पर रिएक्ट भी नहीं किया है। ऐसा कहा जा रहा है शादी के बाद तापसी पन्नू ने अपने कथित हस्बैंड के साथ पहली होली बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाई है। इस जश्न की फोटो भी सामने आई है।

 

तापसी पन्नू के दोस्त और उनकी बहन ने होली जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तापसी पन्नू और मैथियास बोय के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ दिख रहा है। हालांकि, फोटो में गौर करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर लगा हुआ है। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। एक्ट्रेस बहुत ही मजे से सिंदूर को फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने इस कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है।

शादी के बंधन में बंधी तापसी पन्नू

बताया जा रहा है कि तापसी पन्नू और मैथियास बोय ने उदयपुर में शादी की है। शादी के फंक्शन बुधवार को शुरू हुए। उनकी शादी में केवल उनके परिवार के लोगों के साथ ही करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अनुराग कश्यप भी उनकी शादी में शामिल हुए थे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App