नई दिल्ली : हरियाणवी गाने इन दिनों काफी ज्यादा फेमस हो रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा के डांस भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। हरियाणवी गानो ने एक अलग ही क्रेज बनाया हुआ है। लोग इन गानों के पीछे पागल नजर आते हैं। आजकल तो देश के हर शादी विवाह में यह हरियाणवी गाने सुनने को मिल जाते हैं। लोग इन गानों पर जमकर नाचते हैं। ऐसे में अगर हम हरियाणवी गानों की बात करें और हरियाणवी डांसर की बात ना हो यह तो नामुमकिन है। हरियाणवी गाना और डांस को देश और दुनिया में अगर किसी ने मशहूर किया है तो वह नाम है डांसर सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का। सपना चौधरी ने ही हरियाणा के गानों को घर-घर तक पहुंचाया है।
यह भी पढ़े ..‘भाभी जी घर… ‘ के मनमोहन तिवारी की बेटी देख भूल जाएंगे सारा और जाह्नवी कपूर की हॉटनेस, नहीं हटेंगी नजरें
Pawan Singh और Sapna Choudhary के गाने ने मचाई धूम, हाथ में बंदूक लेकर एक्टर बोले – ‘लहंगा लहक जाई’
हालांकि सपना के बाद कई और डांसर आई है जो मशहूर हो गई। आज हम बात करने वाले हैं इन्ही डांसर में से एक सुनीता बेबी (Sunita Baby) के बारे में। सुनीता बेबी भी सपना चौधरी की तरह ही हरियाणा की एक मशहूर डांसर है। सुनीता बेबी (Sunita Baby Dance) स्टेज डांसर है। सुनीता बेबी (Sunita Baby Hot) जब भी स्टेज पर होती है गदर काट देती हैं। उन्हें चाहने वाले एक टक उन्हें देखते रहते हैं। सुनीता बेबी के शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती हैं। उनके शो शुरू होने से पहले ही सारे टिकट खत्म हो जाते हैं। सुनीता बेबी के शो में आने वाली भीड़ उनकी एक झलक पाने तक के लिए बेकरार रहती है। सुनीता बेबी स्टेज पर नागिन की तरह लहराती हुई डांस करती है और उन्हें देखने वाले बस पागल हुए जाते हैं।
सुनीता बेबी न सिर्फ स्टेज पर बेहतरीन डांस करती हैं बल्कि अपनी हॉट अदा से लोगों के दिलों पर बिजलियां चला देते हैं। उनकी दीवानगी का आलम कुछ और ही है। अब सोशल मीडिया पर सुनीता बेबी का एक गाना बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में देखा जा सकता है कि सुनीता बेबी ने बेहद टाइट कपड़े पहने हुए हैं। इन कपड़ों में वह बहुत ही गजब लग रही है। सुनीता बेबी वीडियो में जिस गाने पर डांस कर रही है उस गाने का नाम है ‘गोली चल जावेगी’। सुनीता बेबी इन दिनों हरियाणा में चमकता सितारा है। सुनीता बेबी दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भी अपनों के लिए जानी जाती हैं उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है।
गौरतलब है कि सुनीता बेबी इन दिनों काफी फेमस हो रही है। हालांकि हरियाणा से लेकर समूचे देश में स्टेज डांस को सपना चौधरी ने ही मशहूर किया है। आज सपना चौधरी एक डांसर से एक ब्रांड बन चुकी है। सपना चौधरी भारत के सबसे विवादित शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी है। हालांकि सपना चौधरी ने यह शो नहीं जीता था लेकिन इस शो से उन्होंने अपनी बेबाकी से सभी के दिल को जीत लिया था। सपना चौधरी आज स्टेज शो करने के साथ-साथ कई सारी एल्बम में भी नजर आती है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अपने नए-नए वीडियो अपलोड करती रहती है। सपना चौधरी के स्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। सपना चौधरी वीर साहू से शादी कर एक बच्चे की मां बन चुकी है और आज अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही है।