अभी अभी जापान में भयानक भूकंप आया, धीरे-धीरे जमीन हिलने… बाल – बाल बचा साउथ का ये सुपरस्टार

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों अपनी फिल्म “RRR” की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जापान गए हुए हैं।  वहां फिल्म की टीम के साथ दर्शकों से मिल रहे राजामौली को एक डरावना अनुभव भी हो गया।  जी हां, जापान में रहते हुए उन्हें वहां भूकंप का सामना करना पड़ा। इस घटना की जानकारी खुद राजामौली के बेटे कार्तिकेय (Karthikeya) ने सोशल मीडिया पर दी है।

28वीं मंजिल पर भूकंप का झटका

21 मार्च को जापान में जोरदार भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने अपनी स्मार्टवॉच की फोटो शेयर करते हुए बताया है कि भूकंप के दौरान उन्हें कैसा लगा।

कार्तिकेय ने एक्स पर लिखा – “अभी अभी जापान में भयानक भूकंप आया! मैं 28वीं मंजिल पर था और धीरे-धीरे जमीन हिलने लगी। हमें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह भूकंप है।

मैं घबराने ही वाला था, लेकिन आसपास के सभी जापानी लोग ऐसे हिलते नहीं थे, जैसे अभी बारिश शुरू हुई हो! भूकंप के अनुभव को चेकलिस्ट में शामिल कर लिया.” कार्तिकेय ने अपने पोस्ट में राजामौली और शोभू को टैग भी किया था।

फैंस की चिंता, दुआओं का सिलसिला 

कार्तिकेय की ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए। उनके पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स आने लगे। एक फैन ने लिखा – “खुशी है कि आप सुरक्षित हैं. इतनी तेज झटके के बाद तो आप जरूर चौंक गए होंगे। सावधान रहें, कहीं और झटके न आएं। अपने प्रवास का आनंद लें.” वहीं दूसरे ने लिखा – “खुशी है कि आप सभी सुरक्षित हैं। झटके आ सकते हैं, इसलिए आज संभलकर रहें.”

जापान में “RRR” का जबरदस्त क्रेज 

जापान में भी राजामौली और उनकी फिल्म “RRR” को खूब प्यार मिला है। ये फिल्म वहां सुपरहिट साबित हुई। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया है।  फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुकी है।  फिल्म का गाना “नाटू नाटू” को ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।  जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर हाइप काफी बढ़ गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App