नई दिल्ली। भोजपुरी जगत में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। शुभी शर्मा को 3 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी भारत तक ही सिमित नहीं रखी है, बल्कि एक्ट्रेस के सॉन्ग को विदेश में भी पसंद किया जाता है। शुभी शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। शुभी शर्मा ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। एक्ट्रेस की एक झलक के लिए लोग परेशान रहते हैं।
शुभी शर्मा ने खेसारी, पवन सहित कई एक्टर संग काम किया है। इसी बीच शुभी शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘ब्लाउज के भीतर’ (Belouse Ke Bhitar) गाना एक बार वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में शुभी शर्मा और निरहुआ धूम मचाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं शुभी शर्मा किसी भी तरह से निरहुआ से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं। मगर, निरहुआ एक्ट्रेस के पीछे पड़े हुए हैं। बीच सड़क शुभी शर्मा एक्टर निरहुआ की कई बार इंसल्ट भी करती हैं, लेकिन निरहुआ को फर्क नहीं पड़ता है।
होता यूं है कि एक्ट्रेस शुभी शर्मा को देखते ही निरहुआ उन्हें अपना दिल दे बैठते हैं। लेकिन, शुभी शर्मा फिल्म में बड़ी एक्ट्रेस बनाने का सपना देख रही होती हैं। शुभी शर्मा कई बार निरहुआ को गवार कहकर भी पुकारती हैं। भोजपुरी गाना ‘ब्लाउज के भीतर’ को फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ से लिया गया है।
निरहुआ की ये फिल्म हिट साबित हुईं थी। इस फिल्म में शुभिः हरम और निरहुआ के अलावा आम्रपाली भी अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आई हैं। फिल्म में निरहुआ और शुभी शर्मा के अलावा आम्रपाली दुबे,संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष शेंद्रे अहम किरदार में नजर आये हैं।
इस गाने को निरहुआ ने गाया है, जबकि गाने को संगीत Rajnish Mishra ने दिया है और इसके बोल Aazad Singh ने लिखा है।फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के प्रोडूसर प्रवेश लाल यादव हैं। फिल्म की कहानी काफी ही अच्छी है।