नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 48 साल की हो गई हैं। हालांकि वह 40 साल से ऊपर की नहीं लगती हैं। एक्ट्रेस, एंटरप्रेन्योर, योगा एक्सपर्ट और टीवी होस्ट हर रोल में बखूबी नज़र आई हैं। लेकिन एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वह क़ानूनी मामलों में भी फंस चुकी हैं।लेकिन वह हर मुश्किल से और मजबूत होकर उभरी हैं और जीवन के प्रति अपने पॉजिटिव नज़रिये को नहीं छोड़ा है।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के लिए साल 2021 सबसे बुरा रहा। उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए अश्लील कंटेंट के प्रचार और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने भायखला जेल में तीन महीने बिताए। अफवाहें उड़ीं कि उन्हें बॉलीवुड से बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही वह अपने सभी एड भी खो चुकी थी। पति के साथ तलाक की अफवाहें भी थीं। शिल्पा शेट्टी कानूनी पचड़े और मीडिया से जूझती रहीं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बिग ब्रदर में भी हिस्सा ले चुकी हैं। बिग ब्रदर के यूके संस्करण में शिल्पा शेट्टी को नस्लभेद का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस शो का पांचवां संस्करण जीता। शो में उनकी बोली जाने वाली अंग्रेजी का मजाक उड़ाया जाता था।
इसके बाद वर्ष 2007 में रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एड्स जागरुकता फैला रहे थे। इस दौरान रिचर्ड गेरे ने उन्हें अचानक किस कर लिया। इस वजह से उनपर सार्वजनिक अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लगा।
उन्होंने राज कुंद्रा (Raj Kundra) से शादी की जो तलाकशुदा थे। अफवाहें फैलीं कि उनकी वजह से ही राज कुंद्रा का तलाक हुआ था। लेकिन बाद में बताया गया कि राज कुंद्रा शिल्पा से शादी करने के पहले ही तलाक ले चुके थे। राज कुंद्रा से शादी के बाद शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे है। काम के बारे में बात करे तो वह इन दिनों रियलिटी शो में जज बनकर नज़र आती हैं।