नई दिल्ली। मौसम हर पल करवट बदल रहा है। कुछ राज्यों में कहीं हल्की बारिश की फुहारें देखने को मिल रही है, तो कई राज्य में तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हुए जा रहे हैं। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे। कुछ राज्यों में रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवा ने लोगों को गर्मी की तपिश से बचाया है। आईएमडी के मुताबिक, 8 जून से 11 जून के बीच तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून केरल पहुंच गया है और अब लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, अरब सागर में बना चक्रवात बिपरजॉय हमारी तरफ अब तेजी से बढ़ रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात बिपारजॉय अगले 48 घंटों के अंदर उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया कि VSCS BIPARJOY पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर, 07 जून, 2023 को 2330 बजे IST पर अक्षांश 13.6N और लंबे 66.0E के पास, गोवा से लगभग 870 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में, मुंबई से 930 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है।
VSCS BIPARJOY over eastcentral Arabian Sea, lay centered at 2330hrs IST of 07 Jun, 2023 near lat 13.6N & long 66.0E, about 870km west-southwest of Goa, 930km sw of Mumbai. It would intensify further gradually during next 48hrs & move nearly north-northwestwards during next 3days. pic.twitter.com/jbiLB41Ou8
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 7, 2023
यह अगले 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज होगा और अगले 3 दिनों के दौरान लगभग उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। अगले तीन से चार दिनों तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बने रहने की आशंका है।
अगले 3 दिनों में भयानक रूप लेगा चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के अंदर चक्रवाती तूफान एक भनायक रूप ले सकता है। आईएमडी ने कुछ समय पहले ही 8 से 10 जून तक समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के 12 जून तक चक्रवात की ताकत को बनाए रखने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस तूफ़ान का असर गुजरात के कुछ समुद्री किनारे के शहरों में देखने को मिल सकता है।
VSCS BIPARJOY over eastcentral Arabian Sea, lay centered at 0530hrs IST of 08thJune, near lat 13.9N & long 66.0E, about 860km west-southwest of Goa, 910km southwest of Mumbai, would intensify further & move north-northwestwards. pic.twitter.com/6HiSydw2qI
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 8, 2023
चक्रवात बिपरजोय गोवा के लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। चक्रवात और तेज होगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने फिलहाल भारत, ओमान, ईरान और पाकिस्तान सहित अरब सागर से सटे देशों पर इसका अधिक असर पड़ने की संभावना जताई है। बता दें कि अरब सागर में साल के पहले प्री मानसून तूफान का नाम ‘बिपारजॉय’ रखा जायेगा।