नई दिल्ली : टीवी के सबसे मशहूर और सबसे विवादित रियलिटी शो का लोगों को हर साल काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। हम यहां बात कर रहे हैं सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस की। जिओ सिनेमा पर बिग बॉस OTT 2 (Bigg Boss Ott) की सफलता के बाद अब फैंस को टीवी पर आने वाले शो का काफी इंतजार है। बिग बॉस के मेकर्स भी सीजन 16 और बिग बॉस OTT (Bigg Boss Ott) के सफल होने के बाद अब जल्द ही इसे टीवी पर लाने का मन बना चुके हैं।
सीजन 16 के बाद अब कलर्स बिग बॉस 17 के साथ लौट रहा है सलमान खान (Salman Khan) के इस विवादित शो की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस विवादित शो को और भी ज्यादा धमाकेदार बनाने के लिए इस शो के मेकर्स द्वारा एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी को रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है।
हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स सलमान खान के शो की थीम से लेकर कंटेस्टेंट की लिस्ट तक पर काफी कम कर रहे हैं। इस बार इस सीजन में क्या खास होने वाला है और यह कब ऑन एयर होगा यह सब जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।
सूत्रों की माने तो पिछले दो सीजन लगातार सफल होने के बाद बिग बॉस के मेकर्स अपने इस शो के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते हैं। खबरों की माने तो सलमान खान का यह शो अगले महीने के अंत में यानी 30 सितंबर से टीवी पर लौट सकता है।
दर्शकों को जितनी बेसब्री से बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट का इंतजार रहता है उतना ही बेसब्री बिग बॉस के घर की डेकोरेशन और झलक देखने के लिए रहती है। बिग बॉस OTT 2 के सेट को सभी रीसायकल की हुई चीजों से बनाया गया था। ऐसे में इस साल घर को कैसे सजाया जाएगा इसके लिए भी फैंस के अंदर उत्सुकता हैं।