नई दिल्ली : बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इस इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। वह सालों से सभी को एंटरटेन करते आ रहे हैं। सलमान खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते है। इन दिनों वह अपने सबसे विवादित शो बिग बॉस में नज़र आ रहे है। सलमान जिस भी फिल्म में होते है वह फिल्म हिट हो जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सलमान भाई की पूरे ही देश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। लोग उन्हें जबरदस्त तरीके से फॉलो करते हैं। युवाओं में तो उनकी दीवानगी को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता हैं।
सलमान खान ने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया है। इनमे से कइयों के साथ उनका नाम भी जोड़ा गया था। इन्ही में से एक है कैटरीना कैफ। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने एक साथ कई फिल्मे की हैं। इस दौरान इनकी लव स्टोरी भी सामने आई। सलमान खान, कैटरीना की फिल्म “एक था टाइगर” 2012 में रिलीज़ हुई थी। अब सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा हैं। इसमें उन्होंने कई बार सलमान का जिक्र भी किया। आपको बता दें सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच में दरार डालने की वजह रणबीर कपूर को माना जाता हैं।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ उन दिनों अजब प्रेम की गजब कहानी ” फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों नज़दीक आए। इसके बाद एक्ट्रेस सलमान से दूर होती चली गई। आपको बता दें कि इस खबर में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जहां पुष्टि होती हो कि सलमान खान और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप रणबीर कपूर ने कराया हो। सलमान और कैटरीना आज भी अच्छे दोस्त है दोनों की नई फिल्म टाइगर 3 जल्द ही आने वाली हैं। इसके अलावा दोनों के पास कई प्रोजेक्ट हैं।