WATCH Video: रिहाना ने SRK के सॉन्ग ‘चलैया’ पर मटकाई अपनी सेक्सी कमर, पॉप स्टार ने हाथ में गिलास लिए मचाई धूम

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे आनंद अंबानी की राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) के साथ 1 से 3 मार्च तक प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी।

ये एक शानदार समारोह था, जिसमें बॉलीवुड और विदेशी हस्तियों समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे। आपको याद होगा कि, मुकेश अंबानी ने इस समारोह में विदेशी पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) को परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। रिहाना ने भारत आकर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। रिहाना ने स्टेज पर अपने ठुमकों से आग लगा दी थी।

 पार्टी का नया वीडियो वायरल

उसी पार्टी का रिहाना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी ही तेजी से वायरल होता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में रिहाना को शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के रोमांटिक गाने ‘छाले’ पर झूमते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और खासकर शाहरुख खान के फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

पार्टी के बाद की धमाकेदार रात!

ये वीडियो दरअसल आनंद-राधिका की शादी के बाद की पार्टी का है। वायरल वीडियो में, रिहाना को शिमरी पीच रंग की ड्रेस में ‘छाले’ गाने पर मस्ती से झूमते हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर मुस्कान भी साफ झलक रही है।

वीडियो में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी नजर आ रही हैं। वहीं,अंबानी परिवार की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट भी ओरी के साथ भी दिखाई दे रही हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिहाना स्टेज पर खड़ी हैं। तभी पार्टी में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ का गाना ‘छाले’ बजना शुरू हो जाता है।

इसके बाद अकेले खड़ी रिहाना गाने का मजा लेने लगती हैं। एक हाथ में गिलास लिए हुए, रिहाना दूसरे हाथ से ‘छाले’ गाने पर थिरकने लगती हैं। गाने के बीच में रिहाना अकेले ही ‘मगन’ होकर डांस करती दिख रही हैं।

बॉलीवुड गानों पर थिरकतीं रिहाना

ये पहली बार नहीं है जब रिहाना को किसी बॉलीवुड गाने पर थिरकते हुए देखा गया है। इससे पहले भी रिहाना को जान्हवी कपूर के साथ उनकी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के गाने ‘झिंगाट’ पर डांस करते देखा गया था। वहीं, रिहाना के साथ पार्टी में मौजूद सेलिब्रिटी ओरी ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें शाहरुख खान और रिहाना साथ नजर आ रहे थे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App