नई दिल्ली : टीवी सीरियल के निर्माता अपने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कई बार तो इन सीरियल में ऐसा दिखा दिया जाता है जिसे जनता हजम नहीं कर पाती है। लोग अपने सीरियल में ट्विस्ट एंड टर्न लाने के लिए हर कुछ तैयार करने को तैयार रहते हैं। इन दिनों स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में हाल ही में एक लंबा लिप लाने की खबर है।
वही लेटेस्ट ट्रैक में विराट और सई के मिलन के बाद बिछड़ने का प्रोमो दिखाया जा रहा है। अब इस सीरियल में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रेखा को लेकर बज बना हुआ है। अभिनेत्री रेखा (rekha in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इस शो में एक बार फिर स्पेशल अपीरियंस देते हुए नजर आने वाली है। इसके साथ इस सीरियल में रेखा की यह तीसरी बार स्पेशल अपीरियंस होगी।
View this post on Instagram
लेकिन क्या आपको पता है इस इस शो के अंदर एक स्पेशल अपीरियंस के लिए दिग्गज अदाकारा रेखा (Rekha) कितने रुपए ले रही हैं। अब मीडिया में उड़ रही खबरों की माने तो सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी स्पेशल अपीरियंस के लिए अभिनेत्री रेखा एक बार आने के लिए 8 से ₹10 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। अब अभिनेत्री रेखा इस शो की नई कहानी को डिस्क्राइब करती हुई नजर आएंगी।
ऐसे में रेखा को एक बार फिर से टीवी पर देखकर दर्शक भी झूम उठेंगे। वही हर कोई इस शो की नई कहानी के बारे में जानने को लेकर उत्सुक है। सीरियल के बारे में बात करें तो खबर है कि इस शो के लिप के बाद इस सीरियल के तीनों अहम किरदार सई, विराट और सत्या इस शो को अलविदा कहेंगे।
वही तीन नए कलाकार शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और अभिषेक कुमार इस सीरियल से जुड़ जाएंगे। कहा जा रहा है कि शक्ति अरोड़ा अब इस शो की मुख्य चेहरा होंगी। जबकि मैडम सर फेम भाविका शर्मा उनके साथ लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी।