नई दिल्ली : बॉलीवुड की देसी गर्ल उर्फ़ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों अपने निजी जिंदगी से जुड़े हुए काफी खुलासे करते जा रही हैं। इसी वजह से लोग उनके बारे में जानने को काफी उत्सुक रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा (Malti Marry Leheng) के साथ कुछ शानदार और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।
सामने आई तस्वीरों में मालती मेरी ने घर की पूजा में पहली बार लहंगा पहना है और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई है। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता की पुण्यतिथि पर एक विशेष पूजा का आयोजन किया। इस पूजा के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की।
जिनमें पहली तस्वीर मालती मेरी जोनास की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि छोटी सी मालती अपनी मां प्रियंका चोपड़ा का हाथ पकड़े हुए चल रही हैं। इसके अलावा मालती पर्पल लहंगे में अपने बेली बटन पर उंगली रखे हुए हैं। इस फोटो के साथ इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, “@poojarajpaljaggiofficial के खूबसूरत लहंगे में किसी ने उनकी बेली बटन ढूंढ लिया। ”
View this post on Instagram
एक अन्य तस्वीर में मालती पूजा के बाद फर्श पर फुल उठाते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा पूजा टाइम मिस यू नाना। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी खुद की भी कुछ तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मेरी जोनस का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।
जिसका एलान इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए किया था। प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास का चेहरा रिवील किया था। उसके बाद से ही वह लगातार अपनी बेटी का चेहरा और तस्वीरें शेयर करते रहती हैं।