नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी(Pooja Bedi) ने अपने करियर में काफी फिल्में की है। पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के साथ की थी। उन्होंने आमिर खान के साथ जो जीता वही सिकंदर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आमिर खान की फिल्म सुपरहिट साबित हुई लेकिन इस फिल्म में पूजा बेदी(Pooja Bedi) के काम को इतना ज्यादा नोटिस नहीं किया गया था।
गौरतलब है कि अभिनेत्री पूजा बेदी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। पूजा बेदी ने वर्ष 1991 में आए एक कंडोम विज्ञापन से सुर्खियां हासिल की थी। आपको बता दें कि अभिनेत्री के इस ऐड को दूरदर्शन पर सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था।
इसके अलावा पूजा बेदी ने जब बिग बॉस के अंदर सलमान खान द्वारा बुरे बर्ताव और कंटेस्टेंट को नीचा दिखाने का आरोप लगाया तो उसे समय भी उन्होंने खूब सुर्खियां मिली थी।गौरतलब है कि इस दौरान पूजा बेदी का नाम कई सारे अफेयर में भी सामने आया है। पूजा बेदी का अफेयर शादीशुदा आदित्य पंचोली के साथ भी चला।
हालांकि कुछ समय बाद भी दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद अभिनेत्री पूजा बेदी ने बिजनेसमैन फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला को डेट किया और डेटिंग के 3 साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन पूजा बेदी की यह शादी भी नहीं टिक पाई और 12 साल बाद उनका उनके पति से तलाक हो गया। खबरों की माने तो फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी करने के लिए पूजा बेदी ने अपना धर्म परिवर्तन तक कर लिया था।
एक्ट्रेस ने मुस्लिम धर्म को अपनाते हुए अपना नाम नूरजहां रख लिया था। फरहान और पूजा बेदी के दो बच्चे हैं जिनका नाम अलाया फर्नीचरवाला और ओमार फर्नीचरवाला है। इस शादी से अलग होने के बाद भी उनके कई बार अफेयर रहे।