Pawan Singh – Rani Chatterjee Bhojpuri Song Video: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह (Power Star Pawan Singh) आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चाओं की गर्माहट में बने हुए है। वहीं इसी बीच वह भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के साथ एक वीडियो सॉन्ग में नजर आ रहे हैं। जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।
वहीं इन दोनों स्टार्स का धमाकेदार गाना (Video Song) ‘सेम टू सेम’ (Same To Same) है, जिसे Boss Music Bhojpuri म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस जोड़ी ने कई बार बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। इस सॉन्ग वीडियो में दोनों खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को अब तक 3.7 मिलियन बार देखा जा चुका है।
पवन सिंह के कई सुपरहिट गाने ऐसे है, जिन्हें इनके फैंस खूब पसंद करते है। जिससे इनकी खूब फैन-फॉलोइंग (Pawan Singh Fans) दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नए सॉन्ग सेम टू सेम में एक्टर की रानी चटर्जी के साथ रोमांटिक कैमिस्ट्री को देख इनके दर्शक भी प्रशंसा कर रहे है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इस गाने को म्यूजिक श्याम आजाद ने दिया है। जिसके लिरिक्स को भोजपुरिया दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत में रानी चटर्जी को फिटनेस क्वीन के तौर पर देखा जाता है। जो अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत रहती है। वहीं अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से यह एक्ट्रेस हमेशा ही दर्शकों की पहली पसंद बनी रहती हैं। जिनकी कई विडियोज इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। जिनके कई विडियोज भोजपुरी के कई हीरो के साथ सुपरहिट रहते हैं।