Pawan Singh – Mani Bhattacharya Bedroom Romantic Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के बल पर भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। पवन सिंह ने भोजपुरी जगत को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। पवन सिंह के जब – जब गाने रिलीज होते हैं तो तुरंत धमाल मचा देते हैं। पवन सिंह ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह की जोड़ी को पसंद किया गया था। हालांकि, अब ये जोड़ी साथ नजर नहीं आती है।
इस समय अपवान सिंह का एक बेहद ही रोमांटिक गाना इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहा है। गाने में पवन सिंह बेडरूम में एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह के सात मणि भट्टाचार्या नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से एक्टर के होश उड़ाती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘पिलंगिया सोने न दिया’ (Palangiya Sone Na Diya) एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
https://youtu.be/GDnunnESh4k
गाने के वीडियो में दोनों ने मैचिंग येलो कपड़े पहने हुए हैं। इस डांस को कोरियोग्राफ रामदेवन हैं। जबकि इस गाने को खुद पवन सिंह ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है। हालांकि, ये गाना दो महीने पुराना है, लेकिन इसे अभी खूब सुना जा रहा है। इस गाने को Pawan Singh और Mani Bhattacharya पर फिल्माया गया है।
गाने में दोनों के बीच कुछ बोल्ड सीन भी शूट किये गए हैं। इस गाने के बोल Sumeet Singh Chandravanshi ने लिखें हैं, जबकि गाने को म्यूजिक Chhote Baba Bashi ने दिया है। पवन सिंह के इस गाने को Loop Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 1,55,36,104 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस Mani Bhattacharya को कभी किस तो कभी पलंगतोड़ प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। सच कहे तो इस गाने को एक बार देखने के बाद आपका मन नहीं भरेगा और बार – बार देखने का मन करेगा।