Bhojpuri Hot Video : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक हिट मशीन हैं। गायक पवन सिंह (Pawan Singh) बेहतरीन भोजपुरी गानों को गाने के लिए जाने जाते हैं, जैसे हमनी के चोड़ी के नगरिया, बारिश बन जाना, और साड़ी से ताड़ी, जैसे और भी कई अन्य। गायक-अभिनेता ने अपनी उपलब्धि में एक चीज़ और जोड़ ली हैं। उनके पुराने गानों में से एक ने हाल ही में YouTube पर एक नया कीर्तिमान रच दिया हैं।
लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा यादव और पवन सिंह का एक साल पुराने ट्रैक Hari Hari Odhani को YouTube पर 25 करोड़ से अधिक बार देखा गया। पिछले साल रिलीज़ हुआ उनका डांस ट्रैक ‘हरि हरि ओढ़नी’ लोगों के बीच बहुत हिट हुआ है।
पवन सिंह के अलावा इस गाने को भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव (Pawan Singh & Anupama Yadav) ने भी अपनी आवाज़ दी हैं। आपको बता दें कि इस गाने को DRS Music द्वारा बनाया गया है, वहीं इन्ही के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज भी किया गया है। इस गाने में पवन और अनुपमा की केमस्ट्री लाजवाब है।
इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से पवन सिंह को इंप्रेस और अपनी तरफ रिझातीं हुईं देखी जा सकतीं हैं जबकि गाने में पवन सिंह अपने रॉकिंग अंदाज में नजर आ रहें हैं। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसके म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इसको डायरेक्ट किया पवन पाल ने। गाने की परिकल्पना का श्रेय जाता है दीपक सिंह को। एडिट का काम अंगद पाल ने किया है।
पवन सिंह ने लगभग सभी ए-लिस्टर निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग की एक लम्बी कतार है, जो सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करना पसंद करते हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा में लगभग पिछले काफी सालों से सक्रिय हैं और एक से बढ़कर एक फिल्म में दिए जा रहे हैं। उनकी फिल्में भी जबरदस्त होती है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में हर एक अदाकारा के साथ काम कर चुके हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।