Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े नाम पवन सिंह (Pawan Singh) और निधि झा (Nidhi Jha) की जोड़ी लोगों के बीच काफी मशहूर है। इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और स्क्रीन शेयर की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पवन सिंह और अभिनेत्री निधि झा का एक गाना ‘ढिबरी में रहुए ना तेल’ (Dhibari Me Rahue Na Tel) यूट्यूब पर हर तरफ छाया हुआ है।
इस गाने का क्रेज इतना ज्यादा है कि यूपी बिहार के किसी भी शहर में यह गाना जरुर सुना जा सकता है। यही वजह है कि इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक वायरल होने वाले इस गाने ‘ढिबरी में रहुए ना तेल’ (Dhibari Me Rahue Na Tel) को लगभग डेढ़ सौ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
गाने में पवन सिंह सबसे पहले निधि के साथ पलंग पर जबरदस्त रोमांस करते हैं। इसके बाद वह और निधि झा डांस करने लगते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री को देख फैंस भी मदहोश हो रहे हैं। पवन सिंह और निधि दोनों ने मिलकर इंटरनेट का पारा हाई कर रहे हैं। अभिनेता पवन सिंह अपनी दमदार सुरीली आवाज के लिए भी जाने जाते हैं।
उनके गाए हुए गानों को यूपी बिहार समेत पूरे भारत के लोग सुनना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लोग पवन सिंह को पावर स्टार के रूप में जानते हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान कहते हैं।
यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इसे देखना काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस गाने को देखने के बाद लोग खुद को रोमांस करने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस गाने के सिंगर के बारे में बात करें तो इस गाने को खुद पवन सिंह ने हनी बी के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स तैयार किए हैं मनोज मतलबी ने और म्यूजिक डायरेक्टर किया है छोटे बाबा ने।